न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेमी लीवर के सामने शख्स ने की थी यह शर्मनाक हरकत, स्मृति ने एकता को 50वें जन्मदिन पर यूं किया विश

दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी एक्ट्रेस व कॉमेडियन जेमी लीवर ने हाल ही हाउटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 8:30:52

2 News : जेमी लीवर के सामने शख्स ने की थी यह शर्मनाक हरकत, स्मृति ने एकता को 50वें जन्मदिन पर यूं किया विश

दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी एक्ट्रेस व कॉमेडियन जेमी लीवर ने हाल ही हाउटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर बात की। साथ ही स्कूली दिनों का दिल दहला देने वाला किस्सा भी शेयर किया। जेमी ने कहा कि मैं उस समय मुंबई के विले पार्ले में जमनाबाई नरसी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। मेरे ड्राइवर ने मुझे स्कूल के बाद कार के अंदर बैठने के लिए कहा। मैं अपने दोस्त के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी और हम अपने भाई का इंतजार कर रहे थे। एक आदमी आया और कार के बाहर खड़ा हो गया। उसने पैंट खोली और मस्टरबेट करना शुरू कर दिया।

मैं इतना हैरान थी कि मुझे समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। मैं कांप रही थी क्योंकि मुझे लगा कि वह कार का दरवाजा खोल देगा। मैंने धीरे से दरवाजे बंद किए और जब उसे एहसास हुआ कि हम उसे नहीं देख रहे हैं, तो वह चला गया। यह बहुत परेशान करने वाला था। जब यह हुआ तब मैं सिर्फ 10-12 साल की थी। मैंने अपने माता-पिता को नहीं बताया क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मैंने अपने दोस्त से भी इस बारे में बात नहीं की, जिसके साथ मैं थी, क्योंकि हम सदमे में थे। सच बताऊं तो ये एक बुरे सपने की तरह था। इस डरावनी और घिनौनी हरकत की वजह से मैंने कई सालों तक किसी मर्द को अपने पास तक भटकने नहीं दिया।

जेमी ने एक और घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार मैं अंधेरी स्टेशन पर सीढ़ियों से उतर रही थी और एक आदमी मेरे सामने आया और उसने गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। मैं दंग रह गई क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ और ऐसा क्यों हुआ। मेरे दोस्त ने मुझे खींचा और मुझे बस चलते रहने के लिए कहा। ये सभी चीजें आपको परेशान करती हैं। अब मुझे लगता है कि मेरे पास खुद के लिए खड़े होने और प्रतिक्रिया करने का साहस है।

जेमी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह कई फिल्मों और सीरीज में अहम किरदार निभा चुकी हैं। जेमी ने साल 2015 में फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में थे। इसके बाद जेमी 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के साथ फोटो शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र की बेटी मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर आज शनिवार (7 जून) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एकता के साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस व लीडर स्मृति ईरानी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

स्मृति ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उस रात जब हम जुहू की शांत गलियों से सिद्धिविनायक तक साथ चले थे लेकिन जश्न के भाव से नहीं, समर्पण के भाव से। जब मैं अपने सपनों का पीछा कर रही थी वो उस दौरान शांत थीं। उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि मेरे लिए प्रार्थना की। और जब मेरा सपना पूरा हो गया और दुनियाभर के लोगों ने मेरी तारीफ की उस दौरान उन्होंने जश्न में उतनी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बस याद दिलाया कि हमें बप्पा का शुक्रगुजार होना चाहिए।

मैं चाहती हूं कि शांति और सुकून उन्हें किसी सर्द रात में शॉल की तरह ढक ले। उन्हें सफलता सिर्फ इसलिए नहीं मिलनी चाहिए कि उन्होंने इसका पीछा किया, बल्कि इसलिए मिलनी चाहिए क्योंकि उन्होंने इसके लिए अपना बहुत कुछ दिया। वो दोनों डिजर्व करती हैं, बल्कि उससे भी बहुत ज्यादा। आपको जन्मदिन की बधाई एकता कपूर।” फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरी कर्मिक जुड़वां को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सबसे बड़े दिल वाली लड़की और हमेशा की दोस्त। लव यू एकतू।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी