न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : जयदीप ने किया तगड़ा भांगड़ा, मलाइका भी हुईं इम्प्रेस, इधर-इस गाने पर धनश्री-नेहा ने मिलाई ताल से ताल

एक्टर जयदीप अहलावत को काफी मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 2:54:24

2 Videos : जयदीप ने किया तगड़ा भांगड़ा, मलाइका भी हुईं इम्प्रेस, इधर-इस गाने पर धनश्री-नेहा ने मिलाई ताल से ताल

एक्टर जयदीप अहलावत को काफी मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे अपने बलबूते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। उन्हें फिल्ममेकर्स चुनौतीपूर्ण और अलग किरदार के लिए चुनना पसंद करते हैं। जयदीप में एक और हुनर है जिसे अभी तक उनके प्रोजेक्ट्स में ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया है। वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं। हाल ही में जयदीप स्टेज पर ऐसे थिरके कि हर कोई देखता रह गया। स्टेज पर जयदीप के साथ दिग्गज डांसर मलाइका अरोड़ा भी झूम रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें जयदीप ने कमाल का डांस दिखाया है। मौका था मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) का, जिसमें जयदीप ने अचानक भांगड़ा करके सभी लोगों का दिल जीत लिया। हर कोई उनकी एनर्जी का कायल हो गया। IFFM ने शनिवार (16 अगस्त) को रेमिटली IFFM डांस कॉम्पिटिशन का एक वीडियो शेयर किया जिसमें जयदीप, मलाइका और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा स्टेज पर भांगड़ा के मूव्स सीखते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में मुकेश और मलाइका एक डांसर के साथ स्टेप्स कर रहे हैं। इसी दौरान जयदीप बीच में कूद पड़े और अपनी ऊर्जा और बेबाक मूव्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

मलाइका भी उनके प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाईं। वह जयदीप का उत्साहवर्धन करती और तालियां बजाती नजर आईं, जबकि अंत में भीड़ वंस मोर के नारे लगा रही थी। फैंस इस डांस को देख जयदीप की जमकर तारीफ करते हुए जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें जयदीप को IIFM में ‘पाताल लोक सीजन 2’ में ‘इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी’ की भूमिका के लिए वेब सीरीज कैटेगरी के बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। जयदीप को आने वाले दिनों में कई शानदार प्रोजेक्ट में देखा जा सकेगा। वे शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में अहम रोल में नजर आएंगे।

नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा की ‘बदमाश’ गाने पर दिखी शानदार जुगलबंदी

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का गाना ‘बदमाश’ इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। इस पर हर कोई रील क्रिएट करता दिख रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी इस गाने पर थिरकती नजर आईं और उनके साथ थीं नेहा। दोनों ने ट्यूनिंग करते हुए इस गाने पर रील बनाई और इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दोनों ‘सैयां बड़ा बदमाश’ है पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नेहा ने जहां ग्रीन कलर का ट्यूब टॉप और व्हाइट कलर की मिनी स्कर्ट पहनी हैं, तो धनश्री ने इसके अपोजिट व्हाइट टॉप और ग्रीन स्कर्ट कैरी की है। दोनों के डांस मूव्स कमाल हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। बता दें इस साल की शुरुआत में चहल से तलाक के बाद धनश्री मूव ऑन कर चुकी हैं और वह फिर से अपने करिअर पर फोकस कर रही हैं।

हाल ही उन्होंने दुबई से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ग्लैमरस लुक में थीं। वह म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं। दूसरी ओर, नेहा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही नेहा ने अपनी बहन सिंगर सोनू कक्कड़ के साथ फोटो शेयर की थीं। इन्हें देख फैंस खुश हो गए और समझ गए कि दोनों का पैचअप हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज