न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, गुरुचरण को लेकर जेनिफर ने TMKOC मेकर्स पर साधा निशाना

‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में ‘इंस्पेक्टर हाथीराम’ के रोल से मशहूर हुए एक्टर जयदीप अहलावत (44) अब ‘पाताल लोक 2’ में नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 11:14:09

2 News : ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, गुरुचरण को लेकर जेनिफर ने TMKOC मेकर्स पर साधा निशाना

‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में ‘इंस्पेक्टर हाथीराम’ के रोल से मशहूर हुए एक्टर जयदीप अहलावत (44) अब ‘पाताल लोक 2’ में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 17 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसकी रिलीज से पहले जयदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जयदीप के पिता दयानंद अहलावत का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार (14 जनवरी) को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। निधन की सूचना मिलते ही जयदीप हरियाणा पहुंच गए।

वे दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी दुखी नजर आए। जयदीप की टीम ने स्टेटमेंट शेयर कर लिखा, “हमें जयदीप अहलावत के प्यारे पिता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वे अपने परिवार और प्यार से घिरे हुए थे और अब स्वर्ग सिधार गए। जयदीप और उनका परिवार इस कठिन समय में गोपनीयता का अनुरोध करता है क्योंकि वे अपने गहरे नुकसान से उबर रहे हैं। हम आपकी समझदारी और प्रार्थनाओं के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।” जयदीप के पिता स्कूल शिक्षक थे, जो रिटायर हो चुके थे।

जयदीप की मां भी स्कूल टीचर हैं। जयदीप ने पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे एक्टिंग के सफर में पिता ने साथ दिया था। वैसे मुझे अपने पिता से बहुत डर लगता था। मुझे उनकी कार या कोई सामान चाहिए होता था तो मैं अपनी बहन का सहारा लेता था। मेरे पिता मेरी काफी फिक्र करते थे। बता दें कि ‘पाताल लोक 2’ का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था जो फैंस को बेहद पसंद आया। सीरीज का पहला पार्ट पांच साल पहले यानी साल 2020 में आया था।

jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,paatal lok,paatal lok 2,paatal lok 2 web series,jaideep father passes away,jennifer mistry,actress jennifer mistry,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah

जेनिफर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई सालों तक निभाया था गुरुचरण की पत्नी का रोल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई सालों तक रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही गुरुचरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें गुरुचरण ने बताया था कि उन्होंने 20 दिनों से खाना-पीना सब छोड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी भी की थी। अब TMKOC में ‘सोढ़ी’ की पत्नी की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के मेकर्स पर निशाना साधा है।

जेनिफर ने कहा कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स किसी के साथ नहीं हैं। उन्होंने मेरे मामले में भी मदद नहीं की थी और कोई स्टैंड नहीं लिया था तो गुरुचरण के लिए क्या लेंगे। जब मेरी बहन की मौत हुई थी तब किसी ने मेरे पास कॉल भी नहीं किया था। मेकर्स कभी गुरुचरण की मदद नहीं करेंगे।

मैंने गुरुचरण को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर नहीं लग रहा है। नंबर सेवा से बाहर बताया जा रहा है। मैं अपने दोस्त के ठीक होने की दुआ मांगती हूं। जल्द से जल्द मेरा दोस्त गुरुचरण ठीक हो जाए। गुरुचरण ने मुझसे एक लाख रुपए उधार मांगे थे लेकिन मैं किसी वजह से पैसे नहीं दे पाई थी और मैंने मना कर दिया था। वहीं कुछ समय बाद एक बार फिर गुरुचरण ने मुझसे 17 लाख रुपए उधार मांगे लेकिन मैं देने में असमर्थ रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री