न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेपोटिज्म के मामले में जयदीप ने किया आलिया का बचाव, चहल के प्रपोज करने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें जयदीप एक पुलिस वाले का किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 1:40:27

2 News : नेपोटिज्म के मामले में जयदीप ने किया आलिया का बचाव, चहल के प्रपोज करने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें जयदीप एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। वे सीरीज का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में जयदीप ने नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस आलिया भट्ट का सपोर्ट किया है। उल्लेखनीय है कि आलिया सहित कई स्टारकिड्स पर आरोप लगा है कि उनके परिवार के लोगों के पहले से फिल्म इंडस्ट्री में होने की वजह से ही उन्हें मौके मिले हैं या वे वहां पर स्थापित हो पाए हैं। कोई भी उन्हें ही प्राथमिकता देता है।

खास तौर से एक्ट्रेस कंगना रनौत तो कई दफा इस मुद्दे को उठा चुकी हैं। एएनआई संग पॉडकास्ट में जयदीप से जब स्ट्रगल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संघर्ष हर कोई करता है, कौन नहीं करता है संघर्ष। संघर्ष हर कोई करता है जीवन में, इंडस्ट्री थोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड है तो हमारे स्ट्रगल को थोड़ा ज्यादा तवज्जो दी जाती है। जब जयदीप से पूछा गया कि कुछ लोग हैं इंडस्ट्री में उन्हें आसानी से आने का रास्ता मिला, क्या वो भी स्ट्रगल करते हैं। इस पर जयदीप ने कहा कि मेरा किसी और तरह का संघर्ष होगा।

एक सिंपल बात करता हूं आलिया आई वो इतनी कमाल की एक्ट्रेस हैं। उसे कैसा लगता होगा सारा दिन अगर वो कमेंट्स पढ़ती रहेगी ए नेपो किड, नेपो किड। उसकी गलती है क्या वो महेश भट्ट के घर में पैदा हुई है। उसकी क्या गलती है, जो बच्चा 4 साल की उम्र से सिर्फ फिल्मों की बातें देख रहा हो, करता आ रहा हो। उल्लेखनीय है कि जयदीप और आलिया ने साथ में फिल्म ‘राजी’ में काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

jaideep ahlawat,actor jaideep ahlawat,paatal lok 2,alia bhatt,actress alia bhatt,jaideep alia,raazi,mahesh bhatt,zaara yesmin,actress zaara yesmin,yuzvendra chahal,dhanshree verma

एक्ट्रेस जारा यास्मिन ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर कही यह बात

भारतीय क्रिकेटर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी धनश्री वर्मा से तलाक तो दूसरी तरफ डेटिंग की अफवाहें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि चहल ने एक्ट्रेस जारा यास्मिन को प्रपोज किया था। चहल ने इंस्टाग्राम लाइव चैट में जारा को प्रपोज किया था। बात चहल की शादी से पहले की है। अब जारा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

जारा ने एक इंटरव्यू में इसे पूरी तरह से गलत बताया। जारा ने कहा कि मेरी लाइव चैट के कारण चहल के रिश्ते के बारे में निराधार अफवाहें फैलीं। कितनी जल्दी अटकलें बढ़ गईं, जबकि हमारी बातचीत बहुत कम थी और यह चहल की शादी से कुछ समय पहले हुई थी। उल्लेखनीय है कि आरजे मेहविश और चहल को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थी। मेहविश एक फेमस रेडियो जॉकी हैं और लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। चहल के साथ उनकी कुछ तस्वीरों ने दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को जोर देने का काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ