न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sad News : ‘लव स्कूल’ फेम जगनूर अनेजा का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, नहीं रहीं शामक डावर की मां

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एमटीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 2:34:33

Sad News : ‘लव स्कूल’ फेम जगनूर अनेजा का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, नहीं रहीं शामक डावर की मां

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एमटीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन हो गया है। लव स्कूल में जगनूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जगनूर की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है। इस खबर का पता चलने के बाद से फैंस काफी दुखी हैं। जानकारी के अनुसार जगनूर इन दिनों मिस्र में छुट्टियां मना रहे थे। वहीं अचानक आए हार्ट अटैक के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फैंस और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि (ट्रिब्यूट) दे रहे हैं।

jagnoor aneja,shiamak davar,m tv,love school show,choreographer shiamak davar,jagnoor cardiac arrest,entertainment news in hindi

एक्टर करण सिंह छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- 'मुझे नहीं पता क्या हुआ...इतने जवान और फिट..फिर भी ये कार्डियक अरेस्ट जिंदगियां ले रहा है। जगनूर अनेजा इतने क्लोज फ्रेंड नहीं थे, लेकिन फिर भी जब कभी वो मिलता था, काफी हंसमुख था।' आपको बता दें कि सितंबर की शुरुआत में बिग बॉस-13 के विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 40 साल के थे।



jagnoor aneja,shiamak davar,m tv,love school show,choreographer shiamak davar,jagnoor cardiac arrest,entertainment news in hindi

99 साल की थीं कोरियोग्राफर शामक डावर की मां

मनोरंजन जगत के लिए एक और बुरी खबर है। मशहूर कोरियोग्राफर शामक डावर की मां पुरन डावर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और इलाज चल रहा था। इंडस्ट्री के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने मां-बेटे की फोटो शेयर कर लिखा, शामक की मां पुरन डावर का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। आर्ट डायरेक्टर वनिता ओमंग कुमार ने इमोशनल पोस्ट शेयर की। पति ओमंग कुमार और पुरन डावर के साथ फोटो शेयर कर वनिता ने लिखा, 'पुरन आंटी आप एंजल थीं. आपने मुझे और ओमंग को बहुत प्यार दिया है। मैं आपको बहुत मिस करूंगी, आपकी स्माइल को भी। शामक हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।' उल्लेखनीय है कि शामक ने करियर फिल्म 'दिल तो पागल है' से शुरू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका