न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birthday : 36 की हुईं जैकलीन, साल 2006 में बनी थीं मिस श्रीलंका यूनिवर्स, जानें-और भी बातें

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का आज 36वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका में हुआ था। जैकलीन को चाहने वाले

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 12:57:26

Happy Birthday : 36 की हुईं जैकलीन, साल 2006 में बनी थीं मिस श्रीलंका यूनिवर्स, जानें-और भी बातें

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का आज 36वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को श्रीलंका में हुआ था। जैकलीन को चाहने वाले सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। फैंस और सेलेब्रिटीज अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। जैकलीन के पापा श्रीलंका के रहने वाले हैं जबकि मम्मी मलेशिया की हैं। पापा म्यूजिशियन हैं और मम्मी एयर होस्टेस थीं। जैकलीन 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। जैकलीन ने वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

उन्होंने साल 2009 में बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन इसके पीछे भी जैकलीन को काफी संघर्ष करना पड़ा। जैकलीन की शुरू से ही एक्ट्रेस बनने की इच्छा थी। वे कई इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुकी हैं। उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में दाखिला लिया। जैकलीन श्रीलंका में टीवी पत्रकार भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। वे मॉडलिंग के सिलसिले में भारत आईं। साल 2009 में उन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया।

किक फिल्म के बाद सलमान ने किया था फ्लैट गिफ्ट!

फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख थे और अमिताभ बच्चन ने भी खास भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म ज्यादा नहीं चली। जैकलीन की पहली हिट फिल्म 'मर्डर 2' थी। इसके बाद जैकलीन ने 'हाउसफुल 2' और 'रेस 3' में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रही। जैकलीन 2014 में आई फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ थीं। खबरों की मानें तो किक की कामयाबी से खुश सलमान ने जैकलीन को बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट किया था। जैकलीन ने सलमान के 55वें बर्थडे पर बेबी फिल्टर कर अपनी और सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर सबको चौंका दिया था।

साजिद खान और बहरीन के प्रिंस के साथ रहा है अफेयर

जैकलीन की लव लाइफ बहुत ही कंट्रोवर्शियल रही है। अफवाहों की मानें तो जैकलीन का नाम डायरेक्टर साजिद खान के साथ जुड़ चुका है। जैकलीन ने साजिद को तीन साल तक डेट किया था। इनकी मुलाकात फिल्म हाउसफुल के सेट पर हुई थी। साजिद के पहले जैकलीन का नाम बहरीन के रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा से भी जुड़ चुका है।

राशिद से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। जैकलीन बोल्ड फोटो को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। जैकलीन की अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ है। इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम भी हैं। जैकलीन इन दिनों कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। जैकलीन ‘बच्चन पांडेय’, ‘सर्कस’, ‘अटैक’ के अलावा कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना’ में भी काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर