न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन ने इस गाने के साथ की सिंगिंग की शुरुआत, अनीता ने एजाज के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक्टिंग के साथ अपने डांस मूव्स के लिए भी फैंस का प्यार बटोरती हैं। जैकलीन ने अब गायिका के रूप में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 8:06:12

2 News : जैकलीन ने इस गाने के साथ की सिंगिंग की शुरुआत, अनीता ने एजाज के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक्टिंग के साथ अपने डांस मूव्स के लिए भी फैंस का प्यार बटोरती हैं। जैकलीन ने अब गायिका के रूप में अपने पहले एकल ‘स्टॉर्मराइडर’ के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है। इसमें जैकलीन ने अपने निजी जीवन के सफर को प्रदर्शित किया है। यह म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अमृता सेन, जेक जियोंग (फ्रिसन), सरबन कैजन, फीनोम और एलेक्स विंटर द्वारा निर्मित ‘स्टॉर्मराइडर’ को बेवर्ली हिल्स के मिस्ट म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया।

जैकलीन ने इस गाने के बारे में कहा कि जब मैंने संगीत में कदम रखा, तो यह सिर्फ गाने बनाने के बारे में नहीं था यह मेरी कहानी, भावनाओं और सफर को व्यक्त करने के बारे में है। संगीत सिर्फ आवाज से कहीं बढ़कर है। यह जुड़ाव, लचीलापन और सशक्तिकरण के बारे में है। मैंने इस गाने पर लगभग एक साल बिताया है। वीडियो में अपने हर लुक को तैयार किया है और उसे देखा है और हर लुक दमदार है, जिसके पीछे गहरा अर्थ छिपा है।

‘स्टॉर्मराइडर’ मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह बदलाव को अपनाने, तूफान में ताकत खोजने और साहस और शालीनता के साथ जीवन की लहरों पर सवार होने के बारे में है। उल्लेखनीय है कि जैकलीन पर फिल्माए गए ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘जुम्मे की रात’ और ‘गेंदा फूल’ गाने जबरदस्त हिट रहे हैं।

jacqueline fernandez,actress jacqueline fernandez,jacqueline stormrider,jacqueline sing,anita hassanandani,actress anita,eijaz khan,anita eijaz

एजाज के दूसरे कल्चर का होने से मेरी मां थीं खिलाफ : अनीता हसनंदानी

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कई सीरियल में काम किया है। उन्हें ‘नागिन’ सीरियल से खूब लोकप्रियता मिली। अनीता ने हाल ही एक इंटरव्यू में एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर एजाज खान के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। अनीता ने कहा कि वह मेरी लाइफ के पहले कुछ लंबे रिश्तों में से एक था और मैं अपनी मां के खिलाफ भी गई थी क्योंकि एजाज दूसरे कल्चर से थे। वे मुस्लिम थे और मैं हिंदू हूं।

उसने इसे सीधे तौर पर मना नहीं किया था, लेकिन उसे हमेशा अपनी चिंताएं रहती थीं। हम पर्सनली अच्छे थे, लेकिन हम एक-दूसरे के लिए अच्छे नहीं थे। ये काम नहीं कर सका, और बस इतना ही। कोई आपसे प्यार करने के लिए आपको बदलना चाहता है, यह प्यार नहीं है लेकिन मुझे तब इसका एहसास नहीं हुआ, क्योंकि मैं प्यार में थी और मैं उस इंसान के लिए बदलने को तैयार थी जिससे मैं प्यार करती थी। काश मैंने इतना कुछ न बदला होता और अपने आपमें वैसा ही होता।

मैं एक अलग इंसान होती…मुझे आगे बढ़ने में एक साल से ज्यादा का समय लगा। यह जरूरी है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ न रहें जो आपको बदलने की कोशिश करता है। समय-समय पर उनका फोन चेक करते रहें। एजाज से ब्रेकअप के बाद अनीता की जिंदगी में रोहित रेड्डी की एंट्री हुई थी। कुछ साल डेट करने के बाद कपल ने साल 2013 में शादी कर ली थी। उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री