न्यूज़
Trending: Israel Iran War Sonam Raghuvanshi Housefull 5 Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई और मां को याद कर भावुक हुए जैकी, किया इन बातों का खुलासा, लिपलॉक किस करते दिखे रिया-करण

एक्टर जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में जग्गू दादा नाम से मशहूर हैं। जैकी ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 5:08:31

भाई और मां को याद कर भावुक हुए जैकी, किया इन बातों का खुलासा, लिपलॉक किस करते दिखे रिया-करण

एक्टर जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में जग्गू दादा नाम से मशहूर हैं। जैकी ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर फैंस का खूब मनोरंजन किया। वे अब भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और सलेक्टेड फिल्में करते हैं। जैकी ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। जैकी ने अपने जीवन के दौरान कई बार विपरीत और दुखद परिस्थितियों का सामना किया है। वे जब 10 साल के थे तो उन्होंने अपने भाई को खो दिया था। जैकी के पिता ज्योतिषी थे और भाई को चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी।

जैकी ने ट्वीक इंडिया चैनल के लिए लेखिका व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को दिए गए एक इंटरव्यू में भाई से जुड़ी बात का खुलासा किया। जैकी ने बताया कि मेरे भाई ने 17 साल की उम्र में ही यह दुनिया छोड़ दी थी। घर से बाहर जाते वक्त पिता ने उसे चेतावनी देते हुए बाहर न जाने की सलाह दी थी। जिस दिन उसकी मौत हुई थी उस दिन पिताजी ने कहा था कि आज खराब दिन है, बाहर मत जाना। उसने यह अनसुना कर दिया और काम पर चला गया। सेंचुरी मिल्स के बाहर समुद्र है, वहां एक जना डूब रहा था।

भाई उसे बचाने के लिए समुद्र में कूद गया, जबकि उसे तैरना ही नहीं आता था। वो शख्स तो बच गया लेकिन भाई डूब गया। मेरा ज्योतिष पर विश्वास है। मेरे पिताजी ने मुझे बताया था कि मैं अभिनेता बनूंगा। मैं मां के बहुत करीब था। उसके मरने के बाद मेरा शरीर ठंडा पड़ गया था, मैं वहीं खड़ा था जहां मां को मुखाग्नि दी जा रही थी। मैं इतना दुखी था कि उस मुखाग्नि में कूदने वाला था लेकिन फिर जैसे-तैसे खुद को संभाला।


jackie shroff,rhea kapoor,twinkle khanna,karan bollani,anil kapoor,bollywood news in hindi

रिया कपूर ने अपने घर पर रखी थी क्रिसमस पार्टी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फिल्ममेकर रिया कपूर ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी। रिया की शादी के बाद ये पहली क्रिसमस थी, जिसे उन्होंने बड़े रोमांटिक अंदाज में पति करण बुलानी के साथ सेलिब्रेट किया। रिया ने इस स्पेशल डे की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को शादी के बाद पहली क्रिसमस सेलिब्रेशन के बारे में बताया। रिया और करण नए घर में में बड़े रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आए। इस दौरान उनके पैट भी साथ थे।

रिया ने लिखा, 'ये पहली क्रिससम है जब हमने @lisamishramusic को लाइव परफॉर्म करते हुए देखा। इन्होंने हमारी क्रिसमस को यादगार बना दिया। हम सभी कोविड से सेफ हैं।’ रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को पर्सनल लाइफ से रूबरू कराती रहती हैं। पिछले दिनों रिया ने अपने दोस्तों के लिए प्री-क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर ने शिरकत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

कैसे पता चलता है शरीर में बढ़ रहा है क्रिएटिनिन?, किडनी पर पड़ता है बुरा असर

कैसे पता चलता है शरीर में बढ़ रहा है क्रिएटिनिन?, किडनी पर पड़ता है बुरा असर

  • क्रिएटिनिन किडनी द्वारा फिल्टर होता है, बढ़ने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं
  • किडनी की कमजोरी से क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है
  • लक्षणों में थकान, सूजन और कम पेशाब शामिल हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान-इजराइल जंग में अब पीछे हटने का रास्ता नहीं? ड्रोन कमांडर की मौत से बदला युद्ध का रुख
ईरान-इजराइल जंग में अब पीछे हटने का रास्ता नहीं? ड्रोन कमांडर की मौत से बदला युद्ध का रुख
परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी
परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से तीसरी फ्लाइट पहुंची भारत, अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से तीसरी फ्लाइट पहुंची भारत, अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी
डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान
डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान
थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'जन नायकन' का पहला धमाका आज आधी रात, जन्मदिन पर दिखेगा ‘द फर्स्ट रोर’
थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'जन नायकन' का पहला धमाका आज आधी रात, जन्मदिन पर दिखेगा ‘द फर्स्ट रोर’
शाहरुख और सलमान भी नहीं टिके! ऑरमैक्स की लिस्ट में इस स्टार ने मारी सबसे ऊंची छलांग
शाहरुख और सलमान भी नहीं टिके! ऑरमैक्स की लिस्ट में इस स्टार ने मारी सबसे ऊंची छलांग
मन्नत पर मंडरा रहा संकट! शाहरुख खान के बंगले की रेनोवेशन पर CRZ विवाद  छाया, जांच करने पहुंची BMC
मन्नत पर मंडरा रहा संकट! शाहरुख खान के बंगले की रेनोवेशन पर CRZ विवाद छाया, जांच करने पहुंची BMC
OTT से थिएटर तक पहुंची बहादुरी की कहानी, अक्षय खन्ना की 'अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति' 4 जुलाई को होगी रिलीज़
OTT से थिएटर तक पहुंची बहादुरी की कहानी, अक्षय खन्ना की 'अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति' 4 जुलाई को होगी रिलीज़
भारत की नागरिकता लेने के बाद से ही अदनान को पाकिस्तानी कर रहे ट्रॉल, सिंगर ने कहा-यह एक पूर्व प्रेमी की जैसे है जो…
भारत की नागरिकता लेने के बाद से ही अदनान को पाकिस्तानी कर रहे ट्रॉल, सिंगर ने कहा-यह एक पूर्व प्रेमी की जैसे है जो…
Oppo का नया 5G स्मार्टफोन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च, डैमेज प्रूफ बॉडी, कीमत भी बजट में
Oppo का नया 5G स्मार्टफोन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च, डैमेज प्रूफ बॉडी, कीमत भी बजट में
2 News : माधवन ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेंगे इतने लाख, अयान ने शेयर किया ‘वॉर 2’ बनाने का अनुभव
2 News : माधवन ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेंगे इतने लाख, अयान ने शेयर किया ‘वॉर 2’ बनाने का अनुभव
क्यों मनाया जाता है योग दिवस 21 जून को? जानिए पीछे की पूरी कहानी, महत्व और 2025 की थीम
क्यों मनाया जाता है योग दिवस 21 जून को? जानिए पीछे की पूरी कहानी, महत्व और 2025 की थीम
इंटरनेशनल योग दिवस 2025 : मलाइका-अर्जुन सहित इन दिग्गज सितारों ने योग करने के साथ दिया यह खास संदेश
इंटरनेशनल योग दिवस 2025 : मलाइका-अर्जुन सहित इन दिग्गज सितारों ने योग करने के साथ दिया यह खास संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग से तन-मन को संवारें, अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग से तन-मन को संवारें, अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक संदेश