न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सितारे, निकितिन धीर ने पिता की याद में शेयर की इमोशनल पोस्ट

टीवी और सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह (74) ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज रविवार (26 अक्टूबर) को उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 2:05:02

2 News : सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सितारे, निकितिन धीर ने पिता की याद में शेयर की इमोशनल पोस्ट

टीवी और सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह (74) ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज रविवार (26 अक्टूबर) को उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी एम्बुलेंस से पवन हंस शमशान घाट तक लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ सहित मनोरंजन जगत से जुड़े कई सेलेब्स मौजूद थे। जैकी काफी दुखी नजर आ रहे थे। अंतिम संस्कार में ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ सीरियल में सतीश के बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर सुमीत राघवन, इसी सीरियल में उनकी पत्नी बनीं रत्ना पाठक शाह, बहू बनीं रुपाली गांगुली, दिलीप जोशी, अनंत देसाई, देवेन भोजवानी, परेश गणात्रा, क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर, नील नीतिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह, डायरेक्टर डेविड धवन, लेखक रूमी जाफरी, अली असगर, पंकज कपूर, टीकू तलसानिया सहित कई स्टार नजर आए।

इस बीच सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे सुमित राघवन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे सतीश के बारे में बातें करते हुए इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े। सुमित ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। सुमित कहते हैं, “साल 2004 में हमने एक शो किया था और 70 एपिसोड के बाद हमने शो की शूटिंग भी बंद कर दी थी, क्योंकि शो चल नहीं पाया था। लेकिन आज 21 साल बाद भी ये शो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, शो का नाम है साराभाई वर्सेस साराभाई। शो के हर किरदार ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई, हर कोई हमारे किरदारों को अपनी फैमिली से कंपेयर करते हैं। लेकिन सतीश शाह के किरदार इंद्रवर्धन साराभाई की जगह कोई नहीं ले सकता।”

अभिनेता राकेश बेदी भी सतीश के जाने से सदमे में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नम आंखों से अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राकेश ने इंस्टाग्राम पर साझा किए अपने वीडियो में कहा, “समझ नहीं आ रहा कैसे कहूं दोस्तों। मैं बहुत भावुक हो रहा हूं। सच कहूं तो बोलना मुश्किल हो रहा है। मेरा सबसे प्यारा दोस्त, सतीश शाह...वो मेरा बैचमेट था। हम FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में क्लासमेट थे। हमने साथ बहुत सारी फिल्में कीं, लेकिन अब वो नहीं रहे। जो भावना मैं इस वक्त महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। सतीश शाह...मैं तुम्हें बहुत प्यार करता था भाई। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।” 'साराभाई वर्सेज साराभाई' बनाने वाले जेडी मजीठिया भी हैरान-परेशान हैं। वो सतीश को अपना बड़ा भाई मानते थे।

निकितिन धीर ने लिखा, मैंने पिता, गुरु और अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया

‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ के किरदार से मशहूर हुए एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया। अब उनके बेटे एक्टर निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन के बाद पहली पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने एक लंबा और इमोशनल कर देने वाला नोट लिखा है। निकितिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने दिवंगत पिता की अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं। निकितन ने पंकज की कुछ पुरानी यादगार फोटो भी शेयर की हैं।

यह पंकज के युवा दिनों से लेकर अब तक की फोटो का कोलाज है। निकितिन ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बहुत अच्छा नहीं हूं, लेकिन मैं कोशिश जरूर करूंगा। जन्म के बाद केवल मृत्यु ही तय होती है, लेकिन जब यह कड़वा सच सामने आता है, तो हम इस पर सवाल उठाते हैं। 15 अक्टूबर 2025 को मैंने अपने पिता, अपने गुरु और अपने सबसे अच्छे दोस्त को हमेशा के लिए खो दिया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इसने हमारे परिवार को गहरा दुख पहुंचाया है। आज मुझे उनके बेटे होने पर पहले से कहीं ज्यादा गर्व हो रहा है। वे सबसे शानदार पिता थे।

उन्होंने मुझे धैर्य, चरित्र, निष्ठा और दृढ़ता का महत्व सिखाया और यह भी बताया कि अपने सपनों का पीछा कैसे करना चाहिए। भले ही दुनिया आपको कितना भी गलत समझे पर अपने काम पर फोकस करो। जीवन के सबक उन्होंने जो भी मुझे दिए हैं मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा और वे मेरे लिए हमेशा एक स्टार रहेंगे। पिता के जाने के बाद इतना प्यार और सम्मान मिला कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, आज मुझे उन पर पहले से ज्यादा गर्व हो रहा है।” निकितिन और उनके परिवार ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में स्वामी चिदानंद शास्त्री के मार्गदर्शन में पंकज की अस्थियां विसर्जित कीं। पूरे परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नोट के अंत में निकितिन ने चिदानंद का आभार जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह