‘दृश्यम’ एक्ट्रेस इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ की जिंदगी एक बार फिर खुशियों से गुलजार हो गई है। वे दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं। इशिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इशिता और वत्सल पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं जिसका नाम वायु है। अब इशिता और वत्सल के घर नन्हीं परी आई है। कपल ने बेटी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। इशिता और वत्सल ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो साझा की है। इसके माध्यम से उन्होंने दोबारा माता-पिता बनने की खुशी जताई है और लाडली की झलक भी दिखाई है।
इशिता हॉस्पिटल के बेड पर बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने बेटी का चेहरा छुपाया हुआ है। उनका बेटे खुशी से बहन को देख रहा है। इशिता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।” कपल की यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है।
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, “मुबारक हो।” तनवी ठक्कर ने कमेंट किया, “उफ्फ, बधाई हो गाइज।” किश्वर मर्चेंट ने भी लिखा, “मुबारक हो गाइज।” बता दें इशिता और वत्सल की मुलाकात साल 2016 में शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' के सेट पर हुई थी। कपल ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई थी। कपल ने जुलाई 2023 में बेटे का वेलकम किया था।














