न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक प्यार का नगमा है…गाने वालीं रानू मंडल पर बनेगी ‌Biopic, यह एक्ट्रेस निभाएगी सिंगर का किरदार

अपनी बेहतरीन आवाज से सोशल मीडिया पर छाने वालीं रानू मंडल के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' है। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 5:52:39

एक प्यार का नगमा है…गाने वालीं रानू मंडल पर बनेगी ‌Biopic, यह एक्ट्रेस निभाएगी सिंगर का किरदार

अपनी बेहतरीन आवाज से सोशल मीडिया पर छाने वालीं रानू मंडल के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' है। इसका निर्देशन ऋषिकेश मंडल करेंगे। इसमें रानू का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे करेंगी। इशिका ने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इशिका ने सिनेस्तान से खास बातचीत में कहा कि एक एक्टर के तौर पर हमेशा अच्छे रोल की लालसा होती है। मेरे लिए एक अच्छा चरित्र वह है जिसमें बहुत सारे रंग हों। मुझे वह इस फिल्म के माध्यम से मिला है। साथ ही मुझे पहली बार किसी हिंदी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला है। तो जाहिर है, मैं बहुत खुश हूं। यह अप्रत्याशित था और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे यह रोल मिला है।

ishika dey,singer ranu mondal,miss ranu mariya,bengali actress ishika dey,lata mangeshkar,himesh reshamiya,bollywood news in hindi

इन हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी हैं इशिका

इशिका हिंदी फिल्म 'परी' और 'लाल कप्तान' में दिख चुकी हैं। इशिका ने नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के पहले पार्ट में भी काम किया था। इसके अलावा बंगाली फिल्म 'पूरब पश्चिम उत्तर अस्बे' और 'गोलपर मायाजाल' में एक्टिंग की खुशबू बिखेरी है। रानू के बारे में इशिका ने कहा कि उनकी जर्नी बहुच रोचक और काफी उतार-चढ़ाव वाली है। फिल्म की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में होगी। आपको बता दें कि बायोपिक के लिए इशिका मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। पहले एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती को मौका दिया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शेड्यूल डेट्स में दिक्कतें आने से इशिका को लिया गया।

ishika dey,singer ranu mondal,miss ranu mariya,bengali actress ishika dey,lata mangeshkar,himesh reshamiya,bollywood news in hindi

रानू को हिमेश रेशमिया ने दिया था मौका

इशिका ने कहा कि मेरे निर्देशक ने मुझे बताया है कि हम हिमेश रेशमिया से संपर्क कर रहे हैं। अभी उनसे कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिस्पॉन्स पॉजिटिव ही होगा। मैं बहुत उत्साहित हूं, लेकिन सबसे पहले मुझे 2 महीने में 10 किलो वजन कम करना होगा। उल्लेखनीय है कि रानू स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाया हुआ शोर फिल्म का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुई थीं। रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता दीदी की आवाज में गाना गाती थीं। लाइमलाइट में आने के बाद रानू ने संगीतकार व एक्टर हिमेश रेशमिया का 'तेरी मेरी कहानी' का टाइटल सॉन्ग भी गाया है। रानू इसके अलावा कई रियलिटी शो में परफॉर्म कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर