न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिप्पा’ मूवी से ईशान खट्टर का फर्स्ट लुक आया सामने, अपारशक्ति खुराना ने बेटी के साथ शेयर की Photo

एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी आगामी फिल्म 'पिप्पा' का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ईशान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 4:37:06

‘पिप्पा’ मूवी से ईशान खट्टर का फर्स्ट लुक आया सामने, अपारशक्ति खुराना ने बेटी के साथ शेयर की Photo

एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी आगामी फिल्म 'पिप्पा' का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ईशान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ईशान के पोस्ट करते ही यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में ईशान एक युद्ध टैंक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। क्लीन शेव्ड ईशान आर्मी वर्दी पहने हाथ में राइफल पकड़े हुए हैं।ईशान ने कैप्शन में लिखा कि यह खास होने जा रहा है #पिप्पा की 'शूटिंग' शुरू गॉडस्पीड।" पिप्पा में ईशान के साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी हैं। इन सभी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल अमृतसर में किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन राजा मेनन कर रहे हैं।

शाहिद-कैटरीना सहित इन्होंने की ईशान की तारीफ

ईशान की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनके भाई अभिनेता शाहिद कपूर ने लिखा कि ओहू बहुत अच्छा लग रहा है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लिखा कि सो एक्साइटेड। ईशान के पिता राजेश खट्टर ने कमेंट किया कि ब्रेक ए लेग किड। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा कि बधाई हो। एक्ट्रेस नेहा धूपिया, तब्बू और जोया अख्तर ने हाईफाई इमोजी के साथ कमेंट किया। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। ईशान 45वीं कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन के एक सीनियर ब्रिगेडियर मेहता की मुख्य भूमिका निभाएंगे। मृणाल और प्रियांशु, ईशान के भाई-बहन तथा सोनी उनकी मां के रोल में दिखेंगे। फिल्म युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफिस' पर बेस्ड है।

27 अगस्त को हुआ था अपारशक्ति की बेटी अरजोई का जन्म

एक्टर अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा इन दिनों पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। अपारशक्ति ने अपनी बेटी अरजोई के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें आराम फरमाती अरजोई को अपारशक्ति बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। अपारशक्ति बेड पर लेटे हुए हैं और अरजोई उनके सीने पर सो रही है। अपारशक्ति को देख लग रहा है कि वे थके हुए हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरी अर्जियां।' अपारशक्ति की पत्नी आकृति आहूजा ने 27 अगस्त को बेटी को जन्म दिया था।

आयुष्मान ने भतीजी आरजोई की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। अपारशक्ति और आकृति ने साल 2014 में शादी की थी। अपारशक्ति ने आमिर खान की फिल्म दंगल से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'बद्रीनाथ की दुल्ह्निया', 'स्त्री ', 'लुका छुपी', 'पति पत्नीु और वो' और 'स्ट्रीखट डांसर' में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में वे हेलमेट मूवी में प्रनूतन बहल के साथ नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका