एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें आती रहती हैं। उर्वशी मीडिया फ्रेंडली हैं और ऐसे में वह पैपराजी की फेवरेट हैं। इस बीच उर्वशी एक खास कारण से लाइमलाइट में हैं। दरअसल उर्वशी का नाम सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान आवत्रमणि उर्फ ओरी से जोड़ा जा रहा है। यहां तक कि फैंस उनकी शादी की अटकलें लगा रहे हैं। सेलेब किड्स के दोस्त के रूप में मशहूर ओरी ने हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए।
इसमें ओरी लाल कुर्ता, नेहरू जैकेट और सफेद पैंट में स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इस पर उर्वशी ने मजेदार रिएक्शन दी। ओरी को इस अंदाज में देख उर्वशी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आपकी शादी में आने का इंतजार नहीं कर सकती।” इसके बाद ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हमारी।” यह टिप्पणी कुछ ही समय में जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई और उनकी बातचीत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
एक यूजर ने लिखा, “यह तो उर्वशी की दुनिया है, हम बस उसमें जी रहे हैं।” दूसरेयूजर ने पूछा, “दूल्हा कौन होगा?” उल्लेखनीय है कि पूर्व में उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के अफेयर को लेकर खूब खबरें चली थीं। हालांकि दोनों ही हस्तियों ने इस बारे में कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। बस उनके चाहने वाले ही सपने देखते रहे कि यह प्यारी जोड़ी एक हो जाएगी तो कैसी लगेगी।














