Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शुभमन गिल का नाम, युजवेंद्र चहल को इनके साथ देख फैंस लगा रहे अटकलें

टीम इंडिया ने रविवार (9 मार्च) रात दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 12:58:12

2 News : अब इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शुभमन गिल का नाम, युजवेंद्र चहल को इनके साथ देख फैंस लगा रहे अटकलें

टीम इंडिया ने रविवार (9 मार्च) रात दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। आम हो या खास हर कोई भारत की इस जीत के जश्न में डूबा हुआ है। इस बीच एक्ट्रेस अवनीत कौर (23) ने भी खुशी में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह घर में बड़ी स्क्रीन पर मैच का मजा ले रही हैं। जैसे ही रवींद्र जडेजा ने विजयी शॉट लगाया, अवनीत खुशी के मारे झूम उठीं।

एक्ट्रेस की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख एक बार फिर से फैंस अवनीत और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम जोड़ रहे हैं। दरअसल अवनीत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का मजा लेने के लिए दुबई गई थीं। तब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अवनीत ने ब्लू क्रॉप टॉप और बेज जींस में स्टाइलिश लुक कैरी किया था। ब्लैक शेड्स और मेसी बन के साथ अवनीत स्टेडियम में पोज देती नजर आईं। तब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वो शुभमन को इंप्रेस करने के लिए वहां गई थीं।

पिछले दिनों अवनीत और राघव शर्मा के रिलेशनशिप को लेकर भी खबरें आई थीं। अवनीत को ‘चंद्र नंदिनी’ में 'चारुमति' और ‘अलादीन-नाम तो सुना होगा’ में 'राजकुमारी यास्मीन' के किरदार के लिए जाना जाता है। अवनीत ने जब अभिनय के क्षेत्र में अपना काम शुरू किया था, तब उनकी उम्र 8 साल थी। दूसरी ओर, शुभमन का नाम बार-बार किसी न किसी से जोड़ा जाता है। शुरुआत में शुभमन और सारा तेंदुलकर के चर्चे चल रहे थे। फिर शुभमन और सारा अली खान को लेकर अफवाहें शुरू हो गई।

इसके बाद एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी शुभमन को डेट करने की खबरें उड़ती रहीं। बहरहाल शुभमन और अवनीत ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। हालांकि फैंस एक बार फिर चाहते हैं कि क्रिकेट और मनोरंजन जगत के सितारों की जोड़ी बने। वे उनकी सोशल मीडिया पर उनकी हर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उनके एक साथ दिखने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि कहीं उनके बीच कोई रोमांटिक कनेक्शन तो नहीं है।

युजवेंद्र चहल ने आरजे माहवाश के साथ लिया फाइनल का मजा

टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को चीयर्स करते नजर आए। फाइनल के दौरान चहल के बगल में एक लड़की बैठी थीं। वह पूरे मैच में चहल के साथ अठखेलियां करती दिखाई दीं। अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसे लेकर कई सारे मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल चहल, आरजे माहवाश के साथ फाइनल लुत्फ उठा रहे थे।

माहवाश एक इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। इसके साथ वो रेडियो जॉकी भी हैं। दोनों इससे पहले भी एक साथ देखे गए हैं, तब भी लोगों ने कयास लगाए थे कि वे डेट कर रहे हैं। हालांकि माहवाश ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। उल्लेखनीय है कि चहल का हाल ही में धनश्री वर्मा से तलाक हो चुका है।

दोनों के बीच लंबे समय से दूरियां चल रही थीं और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था। अब तलाक के बाद चहल का माहवाश के साथ दिखना एक बार और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं तो कुछ उन्हें भविष्य के लिए बधाई दे रहे हैं। मैच में चहल और माहवाश के साथ एक्टर विवेक ओबेरॉय भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका