न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर-रीना के तलाक से डिप्रेशन में चली गई थीं आयरा, सुतापा ने बताया महिलाओं को क्यों अट्रेक्टिव लगते थे इरफान

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान की पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। वह फैंस को अपनी पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 6:53:45

आमिर-रीना के तलाक से डिप्रेशन में चली गई थीं आयरा, सुतापा ने बताया महिलाओं को क्यों अट्रेक्टिव लगते थे इरफान

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान की पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। वह फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट करती रहती हैं। आयरा डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह कैसे इससे बाहर आईं। आयरा ने हाल ही में खुलासा किया है कि माता-पिता का तलाक उनके लिए कैसे ट्रिगर बन गया था। आयरा ने ईटाइम्स से खास बातचीत में बताया कि मेरे थेरेपिस्ट ने मुझसे कहा था कि मेरे पेरेंट्स मेरा ट्रिगर प्वाइंट थे।

उन्होंने तलाक को बहुत अच्छे से संभाला। मैं उन्हें दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि उन्होंने ऐसा दिखाया था कि तलाक कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए मेरे दिमाग में स्थिति के बारे में एक धारणा बन गई थी। हम धारणाएं बनाते हैं और जरूरी नहीं कि हम उनके बारे में लोगों से बातचीत करें। इसलिए मैं डिप्रेशन के लिए खुद को दोषी मानती हूं। मैंने यह सोचते हुए 20 साल बिताए कि लोग आपसे प्यार करें, इसके लिए आपको दुखी होना पड़ेगा लेकिन अब मैं वापस कैसे जाऊं? मुझे खुश रहना है!

तो अब, मुझे व्यवस्थित रूप से वह सब कुछ दोबारा से करना होगा जो मैंने किया है। उल्लेखनीय है कि आयरा ने इससे पहले भी मेंटल हेल्थ के बारे में बातचीत की थी। आमिर और रीना का साल 2002 में तलाक हो गया था। साल 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी। अब वे किरण से भी तलाक ले चुके हैं।

ira khan,aamir khan,reena dutta,sutapa sikdar,irrfan khan,ira khan depression,irrfan khan death

किताब के विमोचन के दौरान सुतापा ने पति इरफान को लेकर कही यह बात

जबरदस्त प्रतिभा के धनी एक्टर इरफान खान का अप्रैल 2020 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनकी पत्नी सुतापा एक फिल्म राइटर हैं और बेटे बाबिल खान एक्टर हैं। इरफान ने 1988 में फिल्म 'बॉम्बे सलाम' से करिअर की शुरुआत की। उनके नाम 'अंग्रेजी मीडियम', 'हिंदी मीडियम', 'लंच बॉक्स', 'पीकू', 'ब्लैकमेल' जैसी कई फिल्में दर्ज हैं।

इस बीच सुतापा ने अपने पति पर लिखी एक किताब के विमोचन के दौरान खुलासा किया कि इरफान महिलाओं को काफी आकर्षक लगते थे। सुतापा ने कहा कि मेरी किसी आदमी को 'सेक्सी' कहने और समझने की परिभाषा कुछ अलग है। इरफान बहुत सेक्सी थे क्योंकि वे एक नाजुक और सबका ध्यान रखने वाले शख्स थे। वो माचो मैन की परिभाषा में शायद फिट नहीं थे लेकिन जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे, वे जानते थे कि उनमें सेक्स अपील है।

मेरी क्लास की ही कई लड़कियां उनसे प्यार करती थीं। इरफान महिलाओं को बहुत आकर्षक लगते थे क्योंकि वे उनका सम्मान करते थे। वे वास्तव में बहुत सेक्सी थे, बस कुछ उन महिलाओं को छोड़ दीजिए जो सोचती हैं कि धर्मेंद्र सबसे सेक्सी मर्द हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका