Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आ गया साल की सबसे डरावनी फिल्म का ट्रेलर, इंसानों की दुनिया में घुसेंगी आत्माएं, कमजोर दिल वाले न देखें

साल की सबसे डरावनी हॉरर फिल्म ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार कहानी में आत्माएं इंसानों की दुनिया में प्रवेश करती नजर आएंगी, जिससे डर का स्तर कई गुना बढ़ गया है। जानें फिल्म की रिलीज डेट, कहानी और स्टार कास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 14 Apr 2026 3:20:39

आ गया साल की सबसे डरावनी फिल्म का ट्रेलर, इंसानों की दुनिया में घुसेंगी आत्माएं, कमजोर दिल वाले न देखें

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सोनी पिक्चर्स ने सिनेमा कॉन 2026 के दौरान सुपरनैचुरल हॉरर फ्रेंचाइजी इंसिडियस की छठी किस्त ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ का पहला ट्रेलर और नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार फिल्म में डर का स्तर पहले से कई गुना ज्यादा होने वाला है। जेम्स वैन एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, जहां वे सिर्फ डर ही नहीं बल्कि भावनात्मक गहराई भी कहानी में जोड़ते नजर आएंगे। ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2023 में आई ‘इंसिडियस: द रेड डोर’ का सीधा सीक्वल है। अब तक इस फ्रेंचाइजी की पांचों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर (करीब 6,896 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

फिल्म की कहानी जेम्मा नाम की एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अमेलिया ईव निभा रही हैं। वह अपनी बेटी के साथ अपने बचपन के घर में रह रही होती है, तभी उसे अचानक एक रहस्यमयी दुनिया ‘द फर्दर’ में जाने की शक्ति मिल जाती है। यह एक ऐसा भयावह लोक है, जहां भटकी हुई आत्माएं और खतरनाक शक्तियां मौजूद होती हैं। जेम्मा की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह न केवल उस दुनिया में जा सकती है, बल्कि वहां की बुरी आत्माओं को असली दुनिया में भी ला सकती है। जब दानवों को इस शक्ति का पता चलता है, तो वे इंसानी दुनिया में घुसने का मौका तलाशने लगते हैं। इसके बाद कहानी में डर और खौफ का स्तर और भी बढ़ जाता है, जहां ‘द फर्दर’ और वास्तविक दुनिया के बीच की सीमाएं टूटने लगती हैं।

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन जैकब चेज ने किया है, जिन्होंने इससे पहले हॉरर थ्रिलर ‘कम प्ले’ बनाई थी। उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट डेविड लेस्ली जॉनसन-मैकगोल्ड्रिक के साथ मिलकर तैयार की है। फिल्म का निर्माण ब्लमहाउस प्रोडक्शंस, स्क्रीन जेम्स और स्टेज 6 फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फ्रेंचाइजी का जाना-पहचाना चेहरा लिन शाये एक बार फिर एलिस रेनियर के अपने मशहूर किरदार में वापसी कर रही हैं। उनके साथ अमेलिया ईव, ब्रैंडन पेरिया, मेजी रिचर्डसन-सेलर्स, सैम स्प्रुएल और आइलैंड ऑस्टिन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इंसिडियस सीरीज की शुरुआत 2010 में जेम्स वैन की फिल्म से हुई थी, जिसने ‘द फर्दर’ और एस्ट्रल प्रोजेक्शन जैसे कॉन्सेप्ट को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। इसके बाद ‘इंसिडियस: चैप्टर 2’, ‘इंसिडियस: चैप्टर 3’, ‘इंसिडियस: द लास्ट की’ और ‘इंसिडियस: द रेड डोर’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने हॉरर जॉनर को नई पहचान दी। अब ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ के जरिए मेकर्स इस डर को और भी खतरनाक स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं, जहां इस बार ‘द फर्दर’ सिर्फ एक दूसरी दुनिया नहीं रहेगा, बल्कि सीधे इंसानों की दुनिया में प्रवेश करता दिखाई देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका