न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने बताया कास्टिंग काउच का पूरा किस्सा, अर्जुन के साथ किसिंग सीन से पहले रोने लगी थी यह एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारे कास्टिंग काउच के शिकार हुए हैं। इस बीच कई टेलीविजन शो और साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 12:36:49

2 News : इस एक्ट्रेस ने बताया कास्टिंग काउच का पूरा किस्सा, अर्जुन के साथ किसिंग सीन से पहले रोने लगी थी यह एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारे कास्टिंग काउच के शिकार हुए हैं। इस बीच कई टेलीविजन शो और साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। इंदिरा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इंदिरा से पूछा गया कि क्या आपने कभी कास्टिंग काउच फेस किया है। इस पर इंदिरा ने कहा कि बिल्कुल मैंने फेस किया है। सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार। मैं ये नहीं कहूंगी कि ये हिंदी या मुंबई में ज्यादा हुआ, लेकिन साउथ में हुआ है। एक बार बड़े प्रोजेक्ट के लिए मैं एक बड़े फिल्म निर्माता के द्वारा फाइनल हो गई थी।

हमारे बीच प्रोजेक्ट को लेकर कुछ मतभेद थे। मैं बिल्कुल तैयार थी लेकिन लास्ट मोमेंट पे जैसा होता है एक छोटी सी बात ने पूरा रिश्ता बिगाड़ दिया। सिर्फ एक लाइन, एक स्टेटमेंट की वजह से सब कुछ खत्म हो गया। मैंने आंखे बंद की और बोला छी...ये फिल्म हाथ से निकल गई। जब मैं घर आई मैंने उन्हें एक मैसेज किया। जिस तरह से वो बात कर रहे थे उनकी बॉडी लैग्वेज और उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। उसके साथ प्रेशर भी बढ़ने लगा था। मुझे लगा कि सिचुएशन हैंडल नहीं कर पाएंगे। कल से शूट शुरू हो जाएगा और अगर ये रिश्ता खराब हो गया तो मैंने बहुत आराम से लिखा- सर मैं अपना टैलेंट बेचने आईं हूं अपने आपको नहीं।

शायद मेरे शब्द थोड़े कठोर थे, लेकिन मुझे लगा कि जितना क्लियर रहोगे उतना ही बेहतर होगा। ये आपको गति में बने रहने में मदद करता है। आपकी ऊर्जा बढ़ती है और आप आगे बढ़ सकते हैं। इस तरह से कई बार अच्छे प्रोजेक्ट्स खोए भी हैं। इसके बाद मैंने टीवी की तरफ शिफ्ट किया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम (रणबीर कपूर) की मां कौशल्या का किरदार निभाती नजर आएंगी। इंदिरा 'कहानी घर घर की', 'सारा आकाश', 'केसर', 'एक लड़की अंजानी' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।

indira krishnan,actress indira krishnan,indira casting couch,ramayana movie,kahani ghar ghar ki,kanika mann,actress kanika mann,arjun bijlani,roohaniyat

कनिका मान ने ‘रूहानियत’ वेब सीरीज में अर्जुन बिजलानी के साथ किया था काम

कनिका मान अपनी एक्टिंग और अंदाज से फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। कनिका ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी और ओटीटी तक में खुद को साबित किया है। वह इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कनिका ने साल 2022 में वेब सीरीज 'रूहानियत' में एक्टर अर्जुन बिजलानी संग मुख्य भूमिका अदा की थी। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। कनिका को अर्जुन संग किसिंग सीन भी फिल्माना पड़ा था। अब कनिका ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कनिका ने ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में इस पर चुप्पी तोड़ी। कनिका ने कहा कि यूं तो सेट पर 50 लोग होते हैं, लेकिन इंटीमेट सीन के वक्त 2-3 कैमरामैन और कुछ ही लोग होते हैं, क्योंकि सबको हटा दिया जाता है। इन सबके बावजूद मुझे अजीब सा कुछ हुआ और मैं रोने लग गई। मैंने कहा कि इस सीन को नहीं करते हैं, नजरअंदाज करते हैं। वहीं अर्जुन हैरान रह गए, उन्हें लगा कि उन्होंने असहज कर दिया क्या। यहां तक कि वो बाहर चले गए। उन्होंने क्रू मेंबर्स से कहा कि क्या हो गया कनिका को, प्लीज उसे समझाओ कि मैंने कुछ कर दिया क्या, क्योंकि मैं तो बहुत नॉर्मल था।

मैंने बाद में अर्जुन से जाकर माफी मांगी, क्योंकि वो मेरे सीनियर हैं यार। कनिका को टीवी धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में ‘गुड्डन जिंदल’ और ‘गुड्डन बिड़ला’ के दोहरे किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने करिअर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। साल 2017 में कनिका ने पंजाबी फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। टीवी पर उनकी शुरुआत ‘बढ़ो बहू’ से हुई, जहां वह एक्टर प्रिंस नरूला के साथ ‘तितली’ के किरदार में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी