न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : शनमुखप्रिया की तारीफ कर फंसे जावेद अख्तर! हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा कितने पैसे लिए…

आम तौर पर सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 3 या 4 महीने तक ही चलता है। इस बार लॉकडाउन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 6:23:41

Indian Idol-12 : शनमुखप्रिया की तारीफ कर फंसे जावेद अख्तर! हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा कितने पैसे लिए…

आम तौर पर सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 3 या 4 महीने तक ही चलता है। इस बार लॉकडाउन के कारण अन्य कार्यक्रमों की शूटिंग नहीं हो पाने से इसे बेवजह खींचा जा रहा है। इसे करीब सात माह हो गए हैं और अभी भी 7 कंटेस्टेंट बाकी हैं। इसमें आए दिन विवाद भी खड़े होते रहते हैं।

80-90 के दशक के मशहूर गायक अमित कुमार जब गेस्ट जज बनकर आए थे तो कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा था कि सभी कंटेस्टेंट ने उनके पिता किशोर कुमार के गानों की धज्जियां उड़ा दीं। शो में आने वालों को कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा जाता है। अब एक बार फिर इस आरोप को हवा मिल गई है। दरअसल 26 जून (शनिवार) को प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर गेस्ट जज बनकर शो में आए। यूं तो उन्होंने हौसला बढ़ाने के लिए सभी कंटेस्टेंट की तारीफ की, लेकिन शनमुखप्रिया की प्रशंसा सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई।

जावेद अख्तर की फरमाइश पर शनमुखप्रिया ने गाया यह गाना

उन्होंने जावेद अख्तर को ट्रोल कर दिया। कुछ ने तो यहां तक पूछ लिया कि शनमुखप्रिया के भद्दे गायन की तारीफ करने के लिए उन्हें कितने पैसे दिए गए? शनमुखप्रिया ने अख्तर की फरमाइश पर 'मैं हूं झूम झूम झूम झूम झुमरू' गाना गाया, जिससे वे बहुत खुश हुए। उन्होंने शनमुखप्रिया की तारीफ की। आम तौर पर सोशल मीडिया पर शनमुखप्रिया की आवाज की खूब आलोचना की जा रही है, तो यूजर्स इस बार भी उसे कैसे बख्श सकते थे।

एक यूजर ने लिखा, जज भी भाग गए। एक्स जज भी भड़के हुए हैं कम से कम पब्लिक सुनो, पब्लिक के लिए शो बनाया है ना?' एक यूजर ने लिखा, जावेद अख्तर साहब, पैसे देकर इनवाइट किया गया आपको इंडियन आइडल में तो क्या आपको कुछ भी बोलने का और किसी के इगो पर सवाल उठाने का लाइसेंस मिल गया? शनमुखप्रिया की सिंगिंग को इम्प्रूव करने के बजाय उसे गलत अप्रेजल देना बिल्कुल भी सही नहीं है।

जावेद अख्तर ने की थी ऐसे तारीफ, सोशल मीडिया यूजर्स पर कसा था तंज

इस एपिसोड में जावेद अख्तर ने शनमुखप्रिया की तारीफ करने के साथ दर्शकों पर तंज कसते हुए कहा था कि मैंने आपके कई गाने यूट्यूब पर देखे हैं और आज मैं तुम्हें लाइव गाते हुए देख रहा हूं। सोशल मीडिया पर तुम्हारे बारे में क्या रिएक्शन है? लोग तुम्हारे खिलाफ बोलते हैं कि नहीं। उन्हें बोलना भी चाहिए क्योंकि कोई भी लड़की जो इतनी स्मार्ट, इतनी कॉम्पिटेंट, इतनी कान्फिडेंट हो, जितनी तुम हो, वो हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती। उन्हें ऐसी लड़की पसंद आती है, जो थोड़ी सी झिझकती, शर्मीली और कहे कि पता नहीं मैं कर पाऊंगी कि नहीं। लेकिन तुम्हारा अंदाज ये कहता है कि तुमसे बेहतर कोई कर नहीं सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर