न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : पवनदीप के लिए पराठे लाए धर्मेंद्र, एक्ट्रेस अनीता राज भी शेयर करेंगी खट्टी-मीठी यादें

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में हर हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने लोग आते हैं। शो के कंटेस्टेंट्स उनके ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 5:33:27

Indian Idol-12 : पवनदीप के लिए पराठे लाए धर्मेंद्र, एक्ट्रेस अनीता राज भी शेयर करेंगी खट्टी-मीठी यादें

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में हर हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने लोग आते हैं। शो के कंटेस्टेंट्स उनके गानों पर परफॉर्मेंस देते हैं और गेस्ट जज उनका हौसला बढ़ाने के साथ अपने करियर के एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। इस हफ्ते शो में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस अनीता राज मेहमान बनकर आएंगे। दोनों ने जीने नहीं दूंगा, गुलामी, नौकर बीवी का, इंसानियत का दुश्मन समेत कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। शो में धर्मेंद्र ने अपने नेचर के अनुसार जमकर मस्ती की और अनीता राज ने कई अनसुनी बातें शेयर कीं। धर्मेंद्र पहले भी शो का हिस्सा बन चुके हैं।

indian idol-12,singing reality show,sony tv,dharmendra,anita raj,pawandeep rajan,dharmendra anita raj,dilip kumar,entertainment news in hindi

पवनदीप गुनगुनाएं धर्मेंद्र पर फिल्माया गया यह गाना

इस एपिसोड में पवनदीप मशहूर गाने 'होठों से छू लो तुम' और 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' जैसे गाने गाएंगे। उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर धर्मेंद्र कहते हैं कि आपकी आवाज कमाल की है और आपका टैलेंट जबर्दस्त है। आपके इस प्रयास के लिए मैं अपने फार्म से कुछ टेस्टी पराठे लाया हूं। इन्हें खाने के बाद पवनदीप कहते हैं कि ऐसे दिग्गजों के सामने उनके हिट गाने परफॉर्म करना मेरे लिए एक आशीर्वाद है। मैं धरमजी की इस प्यारी पहल का शुक्रगुजार हूं। वे अपने फार्म से मेरे लिए जो पराठे लाए, वो बहुत स्वादिष्ट थे। मेरे अंदर खुशी, आभार और प्यार जैसी बहुत-सी भावनाएं उमड़ रही हैं।

‘ही मैन’ सुनाएंगे ‘ट्रेजेडी किंग’ से जुड़ा किस्सा

शो में हाल ही दुनिया से विदा हुए ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट दिया जाएगा और इस दौरान ‘ही मैन’ धर्मेंद्र, कंटेस्टेंट्स और जज सभी काफी इमोशनल हो जाएंगे। धर्मेंद्र कहेंगे कि अभी हम सदमे से उबरे भी नहीं हैं। मेरी जान थे वो। मैंने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म दिलीप साहब की ही देखी थी। दिलीप साहब को देखकर ही मैंने डिसाइड किया था कि मुझे भी इस इंडस्ट्री में काम करना है। शो में अब कुल 6 प्रतियोगी पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, शनमुख प्रिया और निहाल तारो बचे हैं। बीते हफ्ते आशीष कुलकर्णी एलिमिनेट हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर