Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गनपॉइंट पर किडनैपिंग के बाद नहर में मिला शव, हत्या से संगीत जगत में शोक की लहर

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या के मामले ने पूरे संगीत जगत को झकझोर दिया है। गनपॉइंट पर किडनैपिंग के बाद उनका शव नहर से बरामद हुआ। जानिए कौन थीं इंदर कौर, उनकी जिंदगी, करियर और इस दर्दनाक घटना की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 19 May 2026 6:06:47

कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गनपॉइंट पर किडनैपिंग के बाद नहर में मिला शव, हत्या से संगीत जगत में शोक की लहर

पंजाब के संगीत जगत से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या की पुष्टि हुई है। मंगलवार को लुधियाना की नीलो नहर से उनकी डेड बॉडी बरामद की गई। 29 वर्षीय इंदर कौर पिछले कई दिनों से लापता थीं।

जानकारी के अनुसार, इंदर कौर को 13 मई को कथित तौर पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद उनका शव नहर से मिलने की खबर सामने आई। परिवार ने शव की पहचान कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में गहरा सदमा है।

कौन थीं इंदर कौर? संगीत की दुनिया में उभरता हुआ नाम

इंदर कौर मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली थीं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय नाम बन चुकी थीं। वह अपनी रीजनल परफॉर्मेंस और स्टेज शोज़ के लिए जानी जाती थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत पकड़ थी और वे अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

हिट गानों से बनाई अलग पहचान, बड़े कलाकारों के साथ किया काम

इंदर कौर ने कई चर्चित पंजाबी गानों में अपनी आवाज दी थी, जिनमें ‘सोहना लगदा’, ‘सोने दी चिड़ी’, ‘लानेदारनी’, ‘किसान एंथम’ और ‘देसी सिर्रे दे’ जैसे गाने शामिल हैं।

उन्होंने मशहूर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था। ‘सोने दी वांग’ और ‘जट्ट माइंड’ जैसे गानों में उनकी भागीदारी रही, जिनमें ‘सोने दी वांग’ को दर्शकों से खासा प्यार मिला और यह काफी लोकप्रिय हुआ।

13 मई को घर से निकली थीं, फिर नहीं लौटीं

इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी कार से घर का जरूरी सामान लेने निकली थीं। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

परिवार का कहना है कि जांच में सामने आया कि इंदर कौर की पहचान सुखविंदर सिंह नाम के व्यक्ति से थी, जो उनसे शादी करना चाहता था। लेकिन इंदर कौर ने शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि उन्हें गनपॉइंट पर अगवा कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका