न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा शेट्टी ने दी शुभकामनाएं, ट्रोलर्स ने पूछा-कुंद्रा जेल से कब आ रहे हैं, करिश्मा ने लहराया तिरंगा, Video

आज 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। अन्य सेलेब्रिटीज की तरह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी 75वें ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:33:03

शिल्पा शेट्टी ने दी शुभकामनाएं, ट्रोलर्स ने पूछा-कुंद्रा जेल से कब आ रहे हैं, करिश्मा ने लहराया तिरंगा, Video

आज 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। अन्य सेलेब्रिटीज की तरह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दुनियाभर में मेरे सभी भारतीयों साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हालांकि इसके बाद शिल्पा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के आरोप में जेल में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा सुपर से ऊपर राज कुंद्रा तो वहीं दूसरे ट्रोलर ने पूछा कि राज कुंद्रा जेल से कब आ रहे हैं? आपको बता दें कि कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे सुपर डांसर चैप्टर 4 रियलिटी शो से भी गायब हैं। शिल्पा शो में जज की भूमिका में थीं।


शिल्पा ने कहा था, नहीं करें उनका मीडिया ट्रायल

पूर्व में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि वे और उनका परिवार मीडिया ट्रायल डिजर्व नहीं करता है। एक परिवार के रूप में, हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं विशेष रूप से एक मां के रूप में, मेरे बच्चों की खातिर हमारी गोपनीयता का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप इसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें।


करिश्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया यह संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया में तिरंगा झंडा लहराता हुआ अपना एक वीडियो शेयर किया है और इस तरह से उन्होंने अपनी देशभक्ति का इजहार किया है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वे अपने हाथों में एक छोटा-सा तिरंगा झंडा लहराती हुई दिख रही हैं। बैकग्राउंड में एक देशभक्ति धुन भी बज रही है। करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि केयर के साथ कैरी किया जा रहा, गर्व से लिपटा हुआ, प्यार में डूबा हुआ, गौरव में उड़ता हुआ, आजादी के पल आनंद की छाया में। आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं। इस वीडियो को कुछ ही देर में एक लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका