न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड पर भी देशभक्ति का रंग, अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

आज पूरे देश में हिंदुस्तान की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न की गूंज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 3:44:38

स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड पर भी देशभक्ति का रंग, अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

आज पूरे देश में हिंदुस्तान की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न की गूंज सुनाई दे रही है। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म देशप्रेमी की तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा- ‘स्वतंत्रता दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। सुख, शांति, समृद्धि, सदा। सब स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।’

एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय ध्वज को देखना सिर्फ एक भावना को सामने लाता है- कृतज्ञता...हमारे रक्षा बलों के प्रति कृतज्ञता जो इसे ऊंची उड़ान भरते रहते हैं, चाहे जो भी हो। हाल ही अजय की फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई है, जो देशभक्ति पर केंद्रित है। एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि आज जब हम #स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को सलाम करते हैं, आइए हम अपना आभार व्यक्त करें, उनके परिवारों का समर्थन करें। उनका परिवार बनें।


सुनील शेट्टी, तापसी और स्वरा ने लिखा…

एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, 'जहां मन भय रहित हो और सिर ऊंचा रखा जाता है... आइए विविधता के सभी रंगों का जश्न मनाएं क्योंकि मेरा भारत, आपका भारत, हमारा भारत, 75वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। सलाम बहादुरों को। सलाम हमारे लोगों को।'

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे झंडा लहरा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 75 साल का युवा। हम होंगे कामयाब से सारे जहां से अच्छा।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लिखती हैं कि हैप्पी बर्थडे इंडिया। आपके बच्चे वास्तव में स्वतंत्रता को महत्व देना सीख सकें, अपनी और दूसरों की, और यह सबसे बड़ी आजादी होगी जब हम घृणा और भय से मुक्त हों।

सिद्धार्थ, धर्मेन्द्र-हेमा, अनुपम…ने यूं दी बधाई

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं कि एक फौजी के रुतबे से बड़ा कोई रुतबा नहीं होता, वर्दी की शान से बड़ी कोई और शान नहीं होती... और अपने देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इंडियन आर्मी, नेवी और आर्मी फोर्स को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलाम करता है। सिद्धार्थ की हाल ही देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म शेरशाह रिलीज हुई है। गुजरे जमाने के स्टार धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है और इसे तिरंगे के रंग का शेड दिया गया है।

इसके साथ धर्मेंद्र ने फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हेमा मालिनी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किए अपने मैसेज में लिखा कि आइए, अपने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गर्व करें, एक ऐसा दिन जब लंबे संघर्ष के बाद इस देश के संस्थापकों ने अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता पाई थी। जय हिंद।

एक्टर अनुपम खेर ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि विश्वभर में रह रहे सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की करे। जय हिंद। भारत माता की जय।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका