Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इम्तियाज अली ने बताया क्यों नहीं चली ‘लव आज कल 2’, अपने तलाक पर खुलकर बोलीं यह मशहूर एक्ट्रेस

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। हालांकि उनकी रोमांटिक फिल्म ‘लव आज कल 2’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 8:16:05

2 News : इम्तियाज अली ने बताया क्यों नहीं चली ‘लव आज कल 2’, अपने तलाक पर खुलकर बोलीं यह मशहूर एक्ट्रेस

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। हालांकि उनकी रोमांटिक फिल्म ‘लव आज कल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड किरदार में नजर आए थे। अब इम्तियाज ने बताया कि उनकी यह फिल्म क्यों कमाल नहीं दिखा पाई थी। यूट्यूब चैनल गेम चेंजर पर कोमल नाहटा के साथ बातचीत में इम्तियाज ने कहा कि मैं 2-3 चीजें अलग कर सकता था। मैंने उसमें कुछ ज्यादा ही डालने की कोशिश की, जिससे फिल्म बहुत हैवी बन गई।

दूसरी चीज फिल्म की कहानी कॉम्प्रोमाइज हो गई। गाढ़ा ज्यादा हो गया, फिल्म किसी को समझ में ही नहीं आई कि क्या हो रहा है। ऐसा लग रहा था कि दिल से नहीं हो रही है। मेरा ऐसा मानना है कि फिल्म में फ्रेशनेस कम थी। मेरे पास ‘लव आज कल 2’ बनाने की वजह थी, लेकिन वो जाहिर नहीं हो पाई। कास्टिंग की वजह से नहीं, बल्कि जब भी आप सीक्वल बना रहे होते हैं, तो उसके लिए आपके पास एक ठोस कारण होना चाहिए। मेरे पास वो वजह थी, लेकिन मैं उसे बयां नहीं कर पाया। कम से कम फिल्म की पब्लिसिटी में जाहिर नहीं हुई।

एक तरह से ‘लव आज कल 2’ में मेरी नई कहानी थी, फिर भी फिल्म नहीं चली। इसलिए जब तक वास्तव में जरूरी न हो, मैं सीक्वल बनाने में दिलचस्पी नहीं रखता। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें सारा-कार्तिक के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा की भी अहम भूमिका थी। यह साल 2009 की हिट फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल थी, जिसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने साथ काम किया था। इम्तियाज के डायरेक्शन में बनी पिछली फिल्म दिलजीत दोसांझ व परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘अमर सिंह चमकीला’ थी, जो पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
imtiaz ali. filmmaker imtiaz ali,director imtiaz ali,love aaj kal 2 movie,sara ali khan,kartik aaryan,delnaz irani,actress delnaz irani,rajeev paul,delnaz rajeev डेलनाज ईरानी ने एक्टर राजीव पॉल के साथ की थी शादी, साल 2012 में हो गया तलाक

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री डेलनाज ईरानी (52) को फैंस काफी पसंद करते हैं। डेलनाज ने अभिनेता राजीव पॉल के साथ साल 1998 में शादी की थी। हालांकि साल 2012 में उनकी राहें अलग-अलग हो गईं और तलाक हो गया। इस बीच डेलनाज ने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। डेलनाज ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि मैं तो बहुत पहले ही इस शादी से बाहर हो चुकी थी। राजीव इससे इनकार करते रहते थे, लेकिन हकीकत ये है कि वो भी मुझसे अलग हो गए थे।

कभी-कभी रिश्तों में प्यार या सम्मान नहीं होता। मेरे लिए रिश्ते में इज्जत बहुत जरूरी है। जब मैं कहती हूं कि मैं पर्सी (उनके मौजूदा साथी) से प्यार करती हूं तो उस व्यक्ति के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान होता है। जब रिश्ते में सम्मान नहीं होता है तो आगे बढ़ जाना सबसे अच्छा होता है। ऐसे रिश्ते में रहकर कोई मतलब नहीं बनता, जहां आपका साथी आपकी इज्जत ही न करे। इसे खत्म करने और इससे बाहर निकलने में ही भलाई होती है।

ऐसे लोग हैं, जो शादी में दुखी रहते हैं, हर समय बस शिकायत करते रहते हैं। ऐसा करके क्या फायदा है? हम भला खुद से झूठ क्यों बोलते हैं? हमारी शादी कम उम्र में ही हो गई थी मैं 22 साल की थी और राजीव 24 का था। हमने टुकड़े इकट्ठे करके जीवन बनाया, लेकिन आखिरकार सब खत्म हो गया और हम अलग हो गए। बता दें कि टीवी सीरीज 'परिवर्तन' के सेट पर साल 1993 में डेलनाज और राजीव की मुलाकात हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका