Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान खान ने तलाक और बेटी को लेकर कही यह बात, मामा आमिर की इस फिल्म से हो जाते हैं अनकंफर्टेबल

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान (42) पिछले कुछ समय से फिर से लगातार लाइमलाइट में हैं। कहा जा रहा है कि वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 11:13:19

2 News : इमरान खान ने तलाक और बेटी को लेकर कही यह बात, मामा आमिर की इस फिल्म से हो जाते हैं अनकंफर्टेबल

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान (42) पिछले कुछ समय से फिर से लगातार लाइमलाइट में हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। उन्हें किसी फिल्म में देखे लंबा समय हो गया है। इमरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच इमरान ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की। इमरान ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में कहा कि मैंने 19 साल की उम्र में नेक इरादों से अवंतिका मलिक के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत की थी, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए हमारा रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

कम उम्र में शुरू हुए रिश्तों में एक तरह के पैटर्न सेट हो जाते हैं। जब हम छोटे रहते हैं तो हमारी आदतें अलग तरह की होती हैं और बड़े होते-होते हमारी आदतें बदल जाती हैं। मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता शायद पर्याप्त तरीके से नहीं बढ़ा। हमारा रिश्ता आगे नहीं बढ़ रहा था और हम एक-दूसरे के आगे बढ़ने में बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे थे। मैं अपनी 10 साल की बेटी के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करता हूं। मेरी बेटी और मैंने एक बेहद करीबी और ओपन रिलेशनशिप की नींव रखी है। मैं इस रिश्ते को वास्तव में आगे बढ़ाना चाहता हूं और इसे मजबूत बनाना चाहता हूं।

मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी मुझसे कुछ भी आकर कह सके। वो बिना डरे अपनी हर बात बता सकें। मेरी बेटी के साथ कुछ पल मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। सोने के समय, जब सब कुछ शांत होता है, वह मुझे अपनी भावनाओं के बारे में बात करती है। उसने मुझसे अपने इमोशनल हिस्सों के बारे में बात की है। रात में, जब मैं उसे सुला रहा होता हूं और रोशनी मंद होती है, तो आपके पास वे 5-10 मिनट होते हैं…यह एक सुरक्षित, पर्सनल स्पेस होता है जहां वह मुझसे अपने दिल की भावनाओं के बारे में बात करती है और मेरे लिए ये पल अनमोल होता है। गौरतलब है कि इमरान ने साल 2011 में अवंतिका के साथ शादी की थी और साल 2019 में उनका तलाक हो गया। इमरान फिलहाल लेखा को डेट कर रहे हैं।
imran khan,actor imran khan,aamir khan,imran aamir,superstar aamir khan,avantika malik,lekha washington,raja hindustani,jane tu ya jane na इमरान खान को मामा आमिर खान से मिलती है प्रेरणा

इमरान की पिछली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई ‘कट्टी बट्टी’ थी, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत लीड रोल में थीं। इमरान की पहली फिल्म साल 2008 में आई ‘जाने तू या जाने ना’ थी, जो काफी सफल रही थी। इमरान ने उनके करिअर पर आमिर के प्रभाव के बारे में भी बात की। इमरान ने कहा कि मामा की कुछ 90 के दशक की फिल्में हैं जिन्हें आप आधुनिक नजरिए से देखते हैं, तो वे समस्या पैदा करती हैं। कुछ मोमेंट्स हैं जो काफी अनकंफर्टेबल होते हैं।

‘राजा हिंदुस्तानी’ जो काफी हिट थी उसे देखने में काफी अनकंफर्टेबल हो जाता हूं। आप उसे देखते हो और चले जाते हो। वैसे अपने तरीके से मैं उनके द्वारा बहुत प्रेरित हूं। जीवनभर, जब भी मैं किसी दुविधा का सामना करता हूं तो मैं सोचता हूं कि मामा क्या करते ऐसे में?” बता दें कि आमिर ने इमरान की ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘डेल्ही बेली’ को प्रोड्यूस किया है। ‘राजा हिंदुस्तानी’ (1996) की बात करें तो धर्मेश दर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इसमें आमिर के साथ करिश्मा कपूर, सुरेश ओबेरॉय, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल भी अहम रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका