न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दूसरी बार मां बनने को तैयार हैं एक्ट्रेस, ऐसे दिए संकेत, जयपुर में IIFA अवार्ड के लिए उत्साहित हैं माधुरी-कृति

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:47:37

2 News : दूसरी बार मां बनने को तैयार हैं एक्ट्रेस, ऐसे दिए संकेत, जयपुर में IIFA अवार्ड के लिए उत्साहित हैं माधुरी-कृति

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसके बाद उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा और भी तेज हो गई। फैंस इलियाना की इस पोस्ट से प्रेग्नेंसी कंफर्म मान रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी ऑफिशियल कुछ भी अनाउंस नहीं किया है। आज शनिवार (15 फरवरी) को इलियाना ने अपनी स्टोरी पर कुरकुरे और एक टम्स का पैकेट शेयर किया।

इस तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन लिखा, “मुझे बताएं आप प्रेग्नेंट हैं, बिना ये कहे कि आप प्रेग्नेंट हैं।” गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इलियाना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया है। नए साल के मौके पर इलियाना ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें एक्ट्रेस ने साल 2024 के खास पलों को शेयर किया था। इसमें उनके बेटे कोआ फीनिक्स डोलन और पति माइकल डोलन के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की झलक दिखाई थी।

क्लिप में इलियाना एक जगह पर भावुक नजर आती हैं, साथ ही उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस वीडियो के बाद से ही चर्चा हो रही थी कि इलियाना फिर से प्रेग्नेंट हैं। इलियाना ने साल 2023 में माइकल से शादी रचाई थी। इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को अपने बेटे का स्वागत करते हुए उसकी पहली तस्वीर शेयर की थी। इलियाना के काम की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन भी थीं।

ileana d cruz,actress ileana d cruz,ileana pregnancy,ileana insta story,michael dolan,do aur do pyaar,iffa awards,madhuri dixit,kriti sanon,jaipur

जयपुर में मार्च में आयोजित होगा IIFA का सिल्वर जुबली समारोह, माधुरी-कृति ने कहा…

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 8 और 9 मार्च को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) के 25वें संस्करण का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे और प्रस्तुतियां देंगे। इस सिल्वर जुबली समारोह में माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, आर. माधवन, यो यो हनी सिंह, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, बोमन ईरानी, रजत कपूर, मधुर भंडारकर, प्रिया मणि, रवि किशन, भूषण कुमार, गजराज राव, गुनीत मोंगा, किरण राव, शिल्पा राव, दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता, कनिका ढिल्लों, राघव जुयाल, जायद खान, फरदीन खान, रणवीर शौरी समेत कई अन्य कलाकार शिरकत करेंगे।

माधुरी ने कहा कि आईफा हमेशा मेरे करिअर का एक खास हिस्सा रहा है। यह भारतीय सिनेमा के जादू को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर है। जयपुर जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरी जगह पर प्रस्तुति देना मेरे लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि माधुरी पिछले साल ‘भूल भुलैया 3’ मूवी में नजर आई थीं। कृति ने भी कहा कि आईफा की एनर्जी और भव्यता वाकई में बेजोड़ है।

मैं इस मंच पर अपने कुछ बेहतरीन लम्हे बिता चुकी हूं और इस साल आईफा की सिल्वर जुबली को सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है, यह मेरे लिए खास है। मैं जयपुर के दर्शकों के साथ इस जादुई पल को साझा करने के लिए उत्साहित हूं। कृति इन दिनों कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप कंफर्म नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ