न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलैयाराजा का 'गुड बैड अगली' के निर्माताओं को 5 करोड़ का कानूनी नोटिस, बिना अनुमति इस्तेमाल किया गाना

इलैयाराजा ने हाल ही में प्रदर्शित हुई अभिनेता अजीत की फिल्म गुड बैड अगली के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि फिल्म में उनकी तीन लोकप्रिय धुनों का बिना अनुमति और उनके मौलिक रूप में बदलाव कर इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में उन्होंने 5 करोड़ रुपये की मुआवज़े की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 2:33:21

इलैयाराजा का 'गुड बैड अगली' के निर्माताओं को 5 करोड़ का कानूनी नोटिस, बिना अनुमति इस्तेमाल किया गाना

संगीत के क्षेत्र में दिग्गज माने जाने वाले इलैयाराजा ने तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म गुड बैड अगली के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इलैयाराजा का आरोप है कि फिल्म में उनकी तीन लोकप्रिय धुनों का बिना अनुमति और उनके मौलिक रूप में बदलाव कर इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में उन्होंने 5 करोड़ रुपये की मुआवज़े की मांग की है।

इलैयाराजा की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस के अनुसार, फिल्म गुड बैड अगली में उनके तीन प्रसिद्ध गानों — ओथा रुबायुम थारेन (नाट्टुपुरा पाट्टु से), इलमई इधो इधो (सकलकला वल्लवन से) और एन जोड़ी मंजा कुरुवी (विक्रम से) — को बिना उनकी अनुमति के बदले गए रूप में इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इन्हें व्यावसायिक रूप से भुनाया भी गया है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की रॉयल्टी नहीं दी गई।

नोटिस में कहा गया है, "हमें जानकारी मिली है कि हमारे मुवक्किल की मौलिक रचनाएं — जिनमें उपरोक्त तीन गीत शामिल हैं — आपकी फिल्म गुड बैड अगली में बिना अनुमति बदले गए स्वरूप में प्रयुक्त की गई हैं। ना तो उनसे कोई पूर्व सहमति ली गई, और ना ही उन्हें उनके वैधानिक अधिकार अनुसार रॉयल्टी का भुगतान किया गया।"

इलैयाराजा ने निर्माताओं पर न केवल कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है, बल्कि अपने नैतिक अधिकारों के हनन की बात भी कही है।

नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, "आपका यह कृत्य पूरी तरह से अवैध उपयोग, कॉपीराइट का उल्लंघन और एक कलाकार की नैतिक संपत्ति का सीधा हनन है। हमारे मुवक्किल ने इन रचनाओं के किसी भी रूप में उपयोग या बदलाव के लिए कभी अनुमति नहीं दी है।"

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इलैयाराजा ने अपने संगीत के दुरुपयोग पर कानूनी रास्ता अपनाया है। इससे पहले 2024 में मलयालम सुपरहिट फिल्म मंजुम्मेल बॉयज़ के निर्माताओं को भी उन्होंने नोटिस भेजा था, जिसमें कनमणि अन्बोधु (फिल्म गुना) गीत के अनधिकृत इस्तेमाल का मामला था। वह मामला 60 लाख रुपये के भुगतान पर सुलझा था।

इस बीच, निर्देशक आधिक रविचंद्रन की फिल्म गुड बैड अगली जिसमें अजीत कुमार, त्रिशा कृष्णन और अर्जुन दास मुख्य भूमिकाओं में हैं, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज़ के महज पांच दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 170 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह वर्ष की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने ड्रैगन (प्रदीप रंगनाथन अभिनीत) को भी पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी