न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने करण की होस्टिंग पर यूं ली चुटकी, इस एक्टर ने छूए ‘किंग खान’ के पैर तो फैंस हुए फिदा

शाहरुख खान और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं। इस जोड़ी ने फैंस को कुछ शानदार फिल्मों की सौगात दी है। मंगलवार (10 सितंबर) शाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 11:07:42

2 News : शाहरुख ने करण की होस्टिंग पर यूं ली चुटकी, इस एक्टर ने छूए ‘किंग खान’ के पैर तो फैंस हुए फिदा

शाहरुख खान और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं। इस जोड़ी ने फैंस को कुछ शानदार फिल्मों की सौगात दी है। मंगलवार (10 सितंबर) शाम शाहरुख व करण IIFA अवार्ड्स 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में काफी मस्ती करने के साथ एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी की। शाहरुख ने बताया कि करण रिहर्सल के लिए फिजिकली अवेलेबल नहीं थे और जूम पर सब प्लान हुआ। करण ने मुझे कहा कि वह होस्टिंग के लिए रिहर्सल नहीं कर पाएंगे।

वे जूम पर करेंगे। करण ने मुझसे कहा कि भाई मैं जूम पर कर लूंगा, मैं इतना जल्दी करता हूं। मैं तो इतना होस्टिंग करता हूं न। इस पर शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि चैट शो भी होस्ट करता है, फिल्म शो भी होस्ट करता है। पिक्चर भी तो बना मेरे भाई तू। कितना होस्ट करेगा तू। शाहरुख की बात सुनकर ना सिर्फ करण बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। करण ने फिर कहा कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी मुझसे ऐसा ही कहा।

मुझे लगता है यह काफी गलत लग रहा है सभी फिल्ममेकर के लेवल पर। मुझे अब और फिल्में बनानी चाहिए। शाहरुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि वह काफी समय से IIFA अवार्ड सेरेमनी को मिस कर रहे हैं, लेकिन इसके पीछे वजह उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं। किंग खान ने जानकारी दी कि इस बार सेरेमनी में शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर, कृति सेनन और विकी कौशल परफॉर्म करेंगे।

राणा दग्गुबत्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेस में शाहरुख और करण को दिया सम्मान

‘बाहुबली’ फेम एक्टर राणा दग्गुबत्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शाहरुख के पैर छूकर उनका सम्मान करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल IIFA अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मंच पर शाहरुख, करण के साथ राणा, सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। शाहरुख व करण ने जैसे ही मंच पर राणा को बुलाया, तो उन्होंने पहुंचते ही दोनों के पैर छू लिए।

राणा इस दौरान बोलते हैं कि हम पूरे साउथ इंडियन हैं। ये हमारी संस्कृति है। हम ऐसा करते हैं। शाहरुख पहले तो हैरान हो जाते हैं और फिर वह उन्हें किस करते हुए गले से लगा लेते हैं। राणा का ये अंदाज शाहरुख को ही नहीं यूजर्स को भी बहुत पसंद आ रहा है। इसी इवेंट का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें शाहरुख यंग जनरेशन के पैर छूने की स्टाइल का मजाक बनाते दिख रहे हैं।

शाहरुख, करण के पैर पर अपना पैर मारते हैं और फिर अपने ही पैर को छू लेते हैं। शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और अभिषेक बच्चन भी हैं। शाहरुख ने पिछले साल शानदार वापसी करते हुए बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री