Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIFA Awards 2024 : शाहरुख और रानी को मिला बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस का पुरस्कार, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

अबू धाबी में शनिवार (28 सितंबर) को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (IIFA 2024) का दूसरा दिन था। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 11:56:46

IIFA Awards 2024 : शाहरुख और रानी को मिला बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस का पुरस्कार, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

अबू धाबी में शनिवार (28 सितंबर) को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (IIFA 2024) का दूसरा दिन था। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी में कई कैटेगरी में सितारों को पुरस्कारों से नवाजा गया। सुपरस्टार शाहरुख खान (58) को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में उनकी परफोरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। शाहरुख ने अवार्ड लेते हुए स्टेज पर फिल्ममेकर मणिरत्नम के पैर छुए और एआर रहमान को गले लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें शाहरुख की पिछले साल दो और फिल्में ‘पठान’ व ‘डंकी’ भी सुपरहिट रही थीं। रानी मुखर्जी (46) को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। रानी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि IIFA में यह अवार्ड पाना मेरे लिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि यह इस बात को साबित करता है कि मेरी फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

इसके साथ ही फिल्म 'एनिमल' को 5 श्रेणियों में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सितारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से इस रात को और भी यादगार बना दिया। शाहिद कपूर, कृति सेनन, विक्की कौशल ने स्टेज पर दमदार डांस परफोरमेंस दी। शाहिद का प्रभु देवा और कृति संग डांस देख दर्शक उत्साह से झूम उठे।

ये है IIFA अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट, दिखा ‘एनिमल’ का जलवा

बेस्ट फिल्म : एनिमल (भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा)
बेस्ट डायरेक्टर : विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्टर : शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस : रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) : अनिल कपूर (एनिमल)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) : शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट परफोरमेंस इन नेगेटिव रोल : बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी,भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रमेश्वर (एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : भूपिंदर बब्बल ‘अर्जन वैली’ (एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : शिल्पा राव ‘चलिया’ (जवान)

स्पेशल अवार्ड

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि : हेमा मालिनी
डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर : अलिजेह अग्निहोत्री
सर्वश्रेष्ठ कहानी : इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सर्वश्रेष्ठ गीत : सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल ‘सतरंगा’ (एनिमल)
सिनेमा में 25 साल पूरे करने पर उपलब्धि - करण जौहर

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका