Guys you need to watch this🥹❤️
BEST ACTOR IN A NEGATIVE ROLE#BOBBYDEOL🔥🔥 He had tears in his eyes, and then fans went crazy on something😂🔥🥃 #IIFA2024 #ANIMALहनी सिंह और एक्ट्रेस हीरा सोहल ने पैपराजी को दिए जमकर पोज
मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह (41) ने कुछ समय पहले सालों बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमबैक किया है, जिससे वे काफी सुर्खियों में रहे। हनी फिलहाल IIFA अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी में हैं। वे एक स्पेशल लेडी के साथ दिखे। अवार्ड सेरेमनी से हनी का एक वीडियो सामने आया है। वे ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस हीरा सोहल के साथ पोज देते नजर आए। हनी पिंक कलर के टक्सीडो सूट में नजर आए। हीरा भी ग्रीन कलर के आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। हनी अपनी लेडी लव का हाथ थामे हुए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हनी ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है। इस प्रेजेंस के दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और जब पैप्स ने उनकी खिंचाई की तो हनी भी हंसते हुए दिखे। पैपराजी ने जब हनी को चिढ़ाया और उनका मजाक उड़ाया तो हीरा शरमाती हुई दिखाई दीं। बाद में दोनों वहां से चले गए।
गौरतलब है कि हनी कथित तौर पर पिछले कुछ समय से हीरा को डेट कर रहे हैं। हनी की शादी पहले शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद उनका 2022 में तलाक हो गया। इसके बाद हनी ने एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।













