न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : इस बार करिश्मा कपूर लगाएंगी शो में चार चांद! ऐसे पूरा होगा दानिश का सपना

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में इस वीकेंड 90 के दशक की चार्मिंग एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आएंगीं। यह एपिसोड ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 7:26:00

Indian Idol-12 : इस बार करिश्मा कपूर लगाएंगी शो में चार चांद! ऐसे पूरा होगा दानिश का सपना

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में इस वीकेंड 90 के दशक की चार्मिंग एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आएंगीं। यह एपिसोड करिश्मा को डेडीकेट किया जाएगा। टॉप-6 कंटेस्टेंट अरुणिता, सयाली, शनमुखप्रिया, पवनदीप, मोहम्मद दानिश और निहाल उनकी फिल्मों के मशहूर गाने पेश करते हुए नजर आएंगे। करिश्मा भी उनका खूब उत्साहवर्धन करेंगी। करिश्मा इस दौरान इंडस्ट्री में अपने कुछ खूबसूरत पलों को भी शेयर करेंगी। वे उनकी हिट फिल्मों और उनके को-स्टार्स से जुड़े कई किस्से और कहानियां सुनाएंगी। साथ ही अपने कुछ मशहूर और यादगार गानों पर डांस करेंगी।


राजा हिन्दुस्तानी के इस गाने पर परफॉर्म करेंगे करिश्मा और दानिश

दानिश शो में करिश्मा के मशहूर गानों ‘यारा ओ यारा, मिलना हमारा’ और ‘फूलों सा चेहरा तेरा’ पर एक परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद वे करिश्मा से एक खास गुजारिश करते हैं। उन्होंने करिश्मा से मंच पर आकर उनकी फिल्म राजा हिंदुस्तानी के कुछ यादगार पलों को साकार करने को कहा। करिश्मा ने उनकी फरमाइश मान ली और फिर दोनों ने ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ गाने के पलों को साकार किया। करिश्मा ने दानिश की परफॉर्मेंस पर कहा कि वे बहुत प्रतिभाशाली गायक हैं। उनकी सिंगिंग इतनी पावरफुल है कि यह करिश्मा को उन दिनों में वापस ले गई। इस पर दानिश ने कहा कि मुझे लगा जैसे मैं किसी सपने को जी रहा था! करिश्मा मैम के साथ मंच शेयर करते हुए मैं बहुत उत्साहित हुआ। वे गजब की एक्टर और डांसर हैं।


जानें-किस दिन मिलने जा रहा है नया इंडियन आइडल

होस्ट आदित्य नारायण ड्रामा, मस्ती, म्यूजिक और मनोरंजन से भरपूर एक शाम लेकर आएंगे और उनके साथ जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी ग्लैमर क्वीन करिश्मा कपूर की कंपनी का मजा उठाते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते आइडल के पॉपुलर कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी शो से बाहर हो गए। लगभग 8 महीनों से चल रहा यह शो आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। इसका फाइनल 15 अगस्त को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका