न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IC 814 कंधार हाईजैक पर विवाद जारी: ANI ने नेटफ्लिक्स पर अपने कंटेंट के इस्तेमाल के लिए मुकदमा किया

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक विवादों में घिर गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 11:07:00

IC 814 कंधार हाईजैक पर विवाद जारी: ANI ने नेटफ्लिक्स पर अपने कंटेंट के इस्तेमाल के लिए मुकदमा किया

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज IC 814: द कंधार हाईजैक विवादों में घिर गई है। पाकिस्तानी मुस्लिम नामों को हिंदू कोड नामों में बदलने के आरोप के बाद अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस नेटफ्लिक्स सीरीज के मेकर्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर सीरीज के 4 एपिसोड हटाने की मांग की है। वजह यह है कि मेकर्स ने बिना इजाजत एएनआई के कंटेंट का इस्तेमाल किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के वकील सिद्धांत कुमार ने कहा कि सीरीज के निर्माताओं ने एएनआई के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सीरीज की आलोचना हो रही है और साथ ही उनके ट्रेडमार्क को भी बदनाम किया जा रहा है। एएनआई चाहता है कि सीरीज के उन एपिसोड को हटाया जाए, जिसमें न्यूज एजेंसी के कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए हामी भर दी है और नेटफ्लिक्स से जवाब भी मांगा है।

बता दें कि नेटफ्लिक्स की सीरीज द कंधार हाईजैक 1999 में काठमांडू से इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण की घटना का काल्पनिक संस्करण है, जो पिछले महीने रिलीज हुई थी और तब से विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और यहां तक कि कुछ बीजेपी सदस्यों ने भी पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम बदलने के लिए सीरीज की आलोचना की है। इसके बाद पिछले हफ्ते सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के अधिकारियों को बुलाया, नेटफ्लिक्स ने 6 एपिसोड वाले शो में कुछ नए डिस्क्लेमर भी जोड़े और यह भी कहा कि सीरीज में इस्तेमाल किए गए कोड नाम वास्तविक घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए नामों को दर्शाते हैं।

हालांकि, ऐसा लगता है कि बदले हुए नामों को लेकर विवाद बेवजह है। 6 जनवरी, 2000 को केंद्रीय गृह मंत्री के आधिकारिक बयान में साफ तौर पर दिखाया गया है कि अपहरणकर्ताओं के उपनाम डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर जैसे थे। फिल्म समीक्षक और यूट्यूबर अनमोल जामवाल (ट्राईड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर आधिकारिक बयान की फोटो शेयर करते हुए ताजा घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री