न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पलक के साथ रिलेशनशिप पर इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तानी क्रिटिक को धमकी देने पर दी यह रिएक्शन

दिग्गज एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने पिता की जैसे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया और सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 11:19:14

2 News : पलक के साथ रिलेशनशिप पर इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तानी क्रिटिक को धमकी देने पर दी यह रिएक्शन

दिग्गज एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने पिता की जैसे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में इब्राहिम के चर्चे तब से ही शुरू हो गए थे जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। दरअसल अपने पिता की जैसे स्मार्ट दिखने वाले इब्राहिम लव लाइफ के कारण खबरों में बने रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर दावा किया जाता है कि इब्राहिम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट और पार्टियां करते हुए स्पॉट किया जाता है।

वे कभी थिएटर में एक साथ फिल्म देखने का मजा लेते हैं तो कभी लंच या डिनर डेट पर रेस्टोरेंट में नजर आते हैं। इसके बावजूद दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। अब इब्राहिम ने पलक संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। इब्राहिम ने खुलासा कर दिया है कि उनका पलक के साथ क्या रिश्ता है? फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में इब्राहिम से जब पलक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। वो बहुत ही स्वीट है लेकिन मैं इससे ज्यादा आपको नहीं बताऊंगा।

मेरे और उसके बीच क्या रिश्ता है, इसके बारे में मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं। इब्राहिम ने हालांकि पलक को सिर्फ एक फ्रेंड बताया है, लेकिन दोनों की नजदीकियां लोगों को बार-बार सोचने पर मजबूर करती है। फैंस को लगता है कि यह संबंध आगे जाकर और मजबूत हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में दोनों पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए थे। एक दफा तो पलक ने पैपराजी से चेहरा छुपाने की भी कोशिश की थी। तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पलक ने कुछ इंटरव्यू में कहा है कि इब्राहिम सिर्फ उनके दोस्त हैं। अब देखना है कि उनका रिश्ता कहां तक जाता है।

ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,saif ali khan,nadaaniyan movie,palak tiwari,ibrahim palak,ibrahim palak relationship,pakistani critic ibrahim

इब्राहिम अली खान ने कहा, जब उन्होंने मेरे बॉडी पर पर्सनल कमेंट किया तो…

इब्राहिम अली खान अब फिल्मों में कदम रख चुके हैं। मार्च में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से उन्होंने डेब्यू किया। इसमें उनके साथ खुशी कपूर थीं। फिल्म को बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला। इसी दौरान एक पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक ने इब्राहिम की नाक को लेकर टिप्पणी की थी। उसने कहा था कि इब्राहिम ने नाक की सर्जरी कराई है। ये बात इब्राहिम को चुभ गई और उन्होंने उसे करारा जवाब देते हुए धमकी दे डाली थी।

अब इब्राहिम ने इस मामले पर रिएक्शन दी है। इब्राहिम ने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझे रिएक्ट नहीं करना चाहिए था, लेकिन मैं भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नया हूं। जब उन्होंने मेरे बॉडी पर पर्सनल कमेंट किया तो मुझे लगा कि यह एक डिस-रिस्पेक्ट कमेंट था और इस पर मुझे बोलना चाहिए। आगे से मैं ज्यादा न बोलूं इस पर संयम रखूंगा। मुझे रिएक्शन नहीं देनी चाहिए थी और ऐसा अब मैं दोबारा नहीं करूंगा। मैं शांत स्वभाव का हूं, बस मजाक कर लेता हूं।

मुझे जल्दी गुस्सा भी आ जाता है, लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अचानक आपा खो देता हूं, लेकिन हां अगर मेरा मूड खराब है तो मैं कुछ भी कर देता हूं। सोशल मीडिया इस समय नफरत से भरी जगह बन गई है। कुछ लोग इसमें ट्विस्ट लाने की कोशिश करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी