न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मालदीव में एकसाथ वेकेशन का मजा ले रहे हैं इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, इन तस्वीरों से खुल गया राज

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस पलक तिवारी के अफेयर को लेकर पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 11:47:53

मालदीव में एकसाथ वेकेशन का मजा ले रहे हैं इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, इन तस्वीरों से खुल गया राज

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस पलक तिवारी के अफेयर को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर प्यार का इजहार नहीं किया और इस बारे में मीडिया या फैंस के सामने एक शब्द भी नहीं बोला। अब एक बार फिर उनके साथ होने के संकेत मिले हैं। वे इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उनकी मालदीव से तस्वीरें सामने आई हैं। वे एक ही जगह पर पूल में लुत्फ उठा रहे हैं।

दरअसल इब्राहिम और पलक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव के फुरावरी से छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पलक काली बिकिनी में काफी बोल्ड लग रही हैं, जबकि इब्राहिम नियोन शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। दोनों के आउटफिट और लोकेशन मैच कर रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया यूजर्स पलक-इब्राहिम के साथ होने की अटकलें लगा रहे हैं। पलक और इब्राहिम ने वहां कैंडल लाइट डिनर भी किया, जिसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी रिवील नहीं किया है। एक यूजर ने लिखा, “वाकई ये फोटो सच कह रही है, दोनों साथ हैं।” दूसरे ने लिखा, “पलक तुम तो जल्द अब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बहू बनने वाली हो, बधाई।” तीसरे ने लिखा, “पलक तिवारी अब खान बन जाएंगी।” चौथे ने लिखा, “पलक और इब्राहिम तुम दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हो।” पांचवें ने लिखा, “सैफ जी और श्वेता जी अब तो शादी पक्की समझिए।”

मुझे इब्राहिम के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद है : पलक

पलक ने हाल ही सिद्धार्थ कनन के शो में इब्राहिम को लेकर किए गए सवालों के जवाब दिए। पलक ने कहा कि मैं और इब्राहिम सिर्फ पब्लिक और सोशल गैदरिंग्स में ही मिलते हैं। दोनों टच में नहीं रहते। हमारी कभी मैसेज पर भी बात नहीं होती। इब्राहिम मेरे सिर्फ दोस्त हैं और मुझे उनके साथ टाइम स्पेंड करना पसंद है। मेरी लाइफ काफी बोरिंग है।सोशल मीडिया पर मेरा नाम 7 लड़कों के साथ जोड़ा गया लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

इब्राहिम अपने काम में काफी अच्छे हैं। वे कुछ समय में बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाले हैं। बता दें इब्राहिम फिल्म ‘सरजमीं’ से डेब्यू करेंगे। दूसरी ओर पलक ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से करिअर का आगाज किया था। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। पलक ने कई म्यूजिक वीडियो किए हैं। पलक बहुत जल्द संजय दत्त के साथ एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी उनकी पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री