न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम और खुशी की फिल्म ‘नादानियां’ का ट्रेलर आया सामने, इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 7:19:33

2 News : इब्राहिम और खुशी की फिल्म ‘नादानियां’ का ट्रेलर आया सामने, इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने आज शनिवार (1 मार्च) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। फिल्म में इब्राहिम के साथ बोनी कपूर व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की जोड़ी बनी है। धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित और शौना गौतम द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांस, ड्रामा और अप्रत्याशित भावनाओं से भरी आधुनिक प्रेम कहानी को एक ताजा रूप देने का वादा करती है।

यह डायरेक्टर शौना गौतम की पहली फिल्म है। ‘नादानियां’ के केंद्र में पिया जय सिंह (खुशी) हैं, जो दक्षिण दिल्ली की एक सोशलाइट हैं। वह मानती हैं कि प्यार को एक बेहतरीन स्क्रिप्ट के अनुसार होना चाहिए। तब अर्जुन मेहता (इब्राहिम) की एंट्री होती है, जो एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति है और अपने स्कूल की डिबेट टीम का कप्तान बनने का प्रयास कर रहे हैं। दिखावे को बनाए रखने के लिए पिया, अर्जुन को नकली प्रेमी बनने के लिए मना लेती हैं। जैसे-जैसे वे अपने सुनियोजित रोमांस में आगे बढ़ते हैं, वास्तविक भावनाएं पैदा होने लगाती हैं।

फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी हैं। यह खुशी की तीसरी फिल्म है। इब्राहिम के साथ उनकी केमिस्ट्री ट्रेलर में अच्छी लग रही है। इससे पहले खुशी को साल 2023 के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'द आर्चीज' और इस साल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ 'लवयापा' में देखा गया था। ‘लवयापा’ को दर्शकों ने नकार दिया।

ibrahim ali khan,khushi kapoor,ibrahim khushi,actor ibrahim ali khan,actress khushi kapoor,ibrahim khushi,nadaaniyan movie,ishita dutta,vatsal seth,ishita vastsal

दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं इशिता दत्ता और वत्सल सेठ

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। इशिता ने 'दृश्यम' मूवी में अजय देवगन की बेटी बनकर खूब तारीफ लूटी थी। इसके साथ ही वह कई टीवी शो का भी हिस्सा रही हैं। इशिता की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2016 में ‘टार्जन’ फेम एक्टर वत्सल सेठ संग शादी रचाई थी। जल्द ही वह दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। इशिता और वत्सल ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें इशिता पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

वत्सल ने इशिता पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। इशिता ने बेबी बंप पर इठलाते हुए पोज दिया, जबकि वत्सल ने पहले पत्नी के गालों पर किस किया और इसके बाद वे बच्चे को किस करते नजर आए। इशिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “देखो कौन है यहां।” इससे पहले इशिता और वत्सल की वेलेंटाइन डे पोस्ट के बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि दोनों जल्द ही फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

बाद में उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि इशिता का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। इशिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वायु को छोटी बहन मिल जाए। वत्सल और इशिता ने साल 2017 में शादी की थी। जुलाई 2023 में बेटे वायु का स्वागत किया। अब दो साल बाद कपल फिर से नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए बाहें फैलाए खड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ