न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम ने दिवाली पार्टी में पलक को लगाया गले, वीडियो वायरल, पिता धर्मेंद्र को मिस कर रहे सनी

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 2:23:07

2 News : इब्राहिम ने दिवाली पार्टी में पलक को लगाया गले, वीडियो वायरल, पिता धर्मेंद्र को मिस कर रहे सनी

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वे इब्राहिम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। इब्राहिम जल्द ही 'सरजमीन' फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। काफी हद तक सैफ जैसे दिखने वाले इब्राहिम की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रहती है। फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की शनिवार (26 अक्टूबर) को आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुए इब्राहिम को रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पलक तिवारी को गले लगाते देखा गया।

सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। पलक से इब्राहिम ने पार्टी में एंट्री करने के पहले गेट पर गले लगकर मुलाकात की। फिर इब्राहिम ने पलक को विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया से भी मिलवाया। विजय और तमन्ना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पलक को वेन्यू के बाहर कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। पलक ने मुस्कान बिखेरते हुए पैपराजी के सामने पोज दिए। इसके बाद वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम से गले मिलती हैं।

पलक ने ब्राउन टॉप और ब्लू जींस पहनी थी और बाल खुले रखे थे। दूसरी ओर, इब्राहिम ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। उल्लेखनीय है कि इब्राहिम और पलक को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि वे डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मुलाकातें और एक-दूसरे के लिए झुकाव देख लगता है कि कुछ बात तो है। जहां तक पलक की बात है तो वह एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं। पलक ने पिछले साल सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ दो फोटो शेयर कर लिखा...

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने पिछले साल ‘गदर 2’ मूवी से धूम मचा दी थी। सनी की यह फिल्म देश-विदेश में जबरदस्त हिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। सनी को फैंस से जुड़े रहना पसंद है और ऐसे में वे सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। वे कई दफा अपनी फैमिली के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। अब सनी ने अपने पिता दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के लिए पोस्ट शेयर की है।

इसमें उन्होंने बताया कि वे अपने पापा को मिस कर रहे हैं। सनी ने दो फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में वे कुर्सी के बगल में खड़े हैं। वे ब्लू और ब्राउन कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हैट भी लगाई हुई है। फोटो के कैप्शन में सनी ने लिखा, “पापा आपको मिस कर रहा हूं।”

सनी की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। धर्मेंद्र की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने रेड हार्ट इमोजी बनाई। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले धर्मेंद्र और सनी विदेश में छुट्टियों का मजा लेते दिखे थे। सनी की मां भी साथ थीं। सनी और धर्मेंद्र ‘वर्दी’, ‘अपने’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री