न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी को एडल्ट टॉय दूंगी, बोलकर फंसी गौतमी कपूर , लोगों ने किया ट्रोल तो हुईं परेशान, बोली- रातों की नींद...

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और अभिनेता राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर हाल ही में एक बयान को लेकर विवादों में आ गईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 4:02:08

बेटी को एडल्ट टॉय दूंगी, बोलकर फंसी गौतमी कपूर , लोगों ने किया ट्रोल तो हुईं परेशान, बोली- रातों की नींद...

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और अभिनेता राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर हाल ही में एक बयान को लेकर विवादों में आ गईं। उन्होंने अपनी 16 साल की बेटी सिया को लेकर की गई एक निजी टिप्पणी साझा की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इस बयान ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहस छेड़ दी और कई लोगों ने उनकी परवरिश के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए। अब गौतमी कपूर ने खुलासा किया है कि इस नेगेटिविटी का उनकी मानसिक और भावनात्मक सेहत पर गहरा असर पड़ा।

दरअसल, गौतमी कपूर ने एक बातचीत के दौरान यह बताया था कि वह अपनी बेटी सिया के साथ बेहद खुला और ईमानदार रिश्ता साझा करती हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने बेटी को सेक्स टॉय गिफ्ट देने की बात कही थी। यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे निजी सोच बताया, तो कई यूजर्स ने इसे गलत ठहराते हुए उनकी पेरेंटिंग अप्रोच की कड़ी आलोचना की। ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि मामला एक बड़े विवाद का रूप ले बैठा।

न्यूज 18 शोशा से बातचीत में गौतमी कपूर ने कहा, “यह सब मेरे लिए बिल्कुल अचानक था। साढ़े चार महीने पहले मैंने एक पॉडकास्ट किया था और उस वक्त किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन कुछ महीनों बाद अचानक मैं एक बड़े विवाद में फंस गई। मुझे खुद नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ। मैंने कोई सामान्य बयान नहीं दिया था और न ही यह कहा था कि हर मां को ऐसा करना चाहिए। मैंने सिर्फ उस दिन की अपनी बात कही थी, जो मेरे और मेरी बेटी के रिश्ते से जुड़ी थी। ऐसे में मुझे बार-बार खुद को सही ठहराने की जरूरत क्यों पड़ी?”

उन्होंने आगे कहा कि हर परिवार की सोच और परवरिश का तरीका अलग होता है। “अगर समाज के किसी वर्ग को मेरी बात पसंद नहीं आई, तो मुझे उससे कोई परेशानी नहीं है। मैं किसी से यह उम्मीद नहीं करती कि वह मुझसे सहमत हो। मैंने सिर्फ वही कहा, जिस पर मैं सच में विश्वास करती हूं। राम और मेरा अपने बच्चों के साथ बहुत खुला रिश्ता है। कुछ लोग इससे सहमत होंगे, कुछ इसे गलत मानेंगे। यह उनकी राय है और मैं उन्हें जज नहीं करती। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, जैसे मुझे है। लेकिन मेरे बच्चों को इस विवाद में घसीटना बिल्कुल गलत है,” गौतमी ने दो टूक कहा।

ट्रोलिंग के कारण मानसिक सेहत पर पड़े असर को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की। गौतमी कपूर ने बताया कि लगातार नकारात्मक टिप्पणियां पढ़कर वह अंदर से टूटने लगी थीं। उन्होंने कहा, "मैं एक तरह से डिप्रेशन में चली गई थी क्योंकि जब मैं अपना इंस्टाग्राम फीड देख रही थी, तो आप यकीन नहीं करेंगे कि मुझे किस तरह के कमेंट्स दिख रहे थे. मुझे रातों को नींद नहीं आती थी. मैं सोच भी नहीं सकती थी कि लोग सच में किसी दूसरी औरत, किसी दूसरे इंसान को ऐसी बातें लिख सकते हैं. मैं लगभग एक महीने के लिए इंस्टाग्राम से गायब हो गई थी."

गौरतलब है कि गौतमी कपूर आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 में नजर आई थीं.

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड