न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘महारानी 4’ में दिखे हुमा के और तीखे तेवर, ट्रेलर रिलीज, परेश की ‘द ताज स्टोरी’ का टीजर भी आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अब तक इसके तीनों सीजन पर भरपूर प्यार लुटाया है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 9:03:43

2 News : ‘महारानी 4’ में दिखे हुमा के और तीखे तेवर, ट्रेलर रिलीज, परेश की ‘द ताज स्टोरी’ का टीजर भी आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अब तक इसके तीनों सीजन पर भरपूर प्यार लुटाया है। अब चौथे सीजन के साथ यह शो फिर से लौट रहा है। निर्माताओं ने आज गुरुवार (9 अक्टूबर) को ‘महारानी 4’ की रिलीज डेट के साथ इसका नया ट्रेलर जारी किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह न केवल सत्ता की लड़ाई पर, बल्कि राजगद्दी की लड़ाई पर भी केंद्रित होगी। इसमें रानी भारती (हुमा) की कहानी जारी रहेगी, जिसमें वह बिहार और दिल्ली के और भी मुश्किल राजनीतिक परिदृश्य से गुजरती हैं।

इस कहानी में एक ज्यादा शक्तिशाली और उग्र रानी को नई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा। यह सीजन अब तक की सबसे दिलचस्प कहानी होने का वादा करता है। रानी बिहार से दिल्ली आने के बाद सत्ता संघर्ष और विश्वासघात की एक जटिल दुनिया में प्रवेश करती हैं। हुमा ने सीरीज को लेकर कहा कि यह सफर हमेशा से ही मुश्किलों का सामना करने के बारे में रहा है, लेकिन इस सीजन में रानी की महत्वाकांक्षा एक नए स्तर पर पहुंच गई है। यह रानी का अब तक का सबसे साहसी, गहन और अनफिल्टर्ड संस्करण है और मैं दर्शकों द्वारा उनके विकास को देखने का इंतजार नहीं कर सकती।

बता दें पुनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित, कांगड़ा टॉकीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और सुभाष कपूर द्वारा रचित ‘महारानी 4’ में नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद सहित कई कलाकार शामिल हैं। इसके साथ विपिन शर्मा, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक के भी अहम रोल हैं। यह 7 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी। हुमा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछले दिनों रिलीज हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आई थीं। हुमा लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं और सलेक्टेड रोल करना पसंद करती हैं।

huma qureshi,actress huma qureshi,maharani 4,huma maharani 4,maharani 4 trailer,the taj story movie,paresh rawal,actor paresh rawal,the taj story teaser

‘द ताज स्टोरी’ के टीजर को देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बता रहे प्रोपेगैंडा

सीए सुरेश झा और स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की साझा प्रस्तुति ‘द ताज स्टोरी’ मूवी का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेश्याम हैं। इसमें दिग्गज अभिनेता परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत एक प्रभावशाली सीन से होती है, जहां परेश ताजमहल के सामने बैठे हैं। उनका व्यक्तित्व भी उस स्मारक जितना ही भव्य और गंभीर दिखाई दे रहा है और उसी दौरान परेश की आवाज गूंजती है, “ताजमहल दुनिया के महानतम स्मारकों में से एक है। कुछ लोगों के लिए यह एक मकबरा है…और कुछ के लिए यह एक मंदिर।”

उनके ये शब्द इतिहास, आस्था और दृष्टिकोण के गहरे द्वंद्व को उजागर करते हैं, जो फिल्म की आत्मा को भी दर्शाते हैं। इस फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास के भी महत्वपूर्ण किरदार हैं। रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ द्वारा संगीतबद्ध यह फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक या पीरियड फिल्म नहीं है, बल्कि एक सिनेमैटिक डिबेट है। यह 31 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। टीजर देख कई लोग मेकर्स पर भड़क रहे हैं और इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं।

देखिए यूजर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट :- “आजकल कुछ प्रोड्यूसर जानबूझकर अपने फायदे के लिए दो पक्षों में झगड़ा कराने की कोशिश कर रहे हैं। दुख की बात यह है कि लोग इस दुष्प्रचार में फंस रहे हैं।" “इस मूवी में अब ताजमहल को ही गलत साबित कर देंगे।” “राधेश्याम तिवारी ने कहा- छि छि छि...तुमको बिलकुल शर्म नहीं आती है।” “ताजमहल की कहानी पूरी दुनिया जानती है। अब ये इसे बदलने चले।” “अब होगा नया विवाद।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह