न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉडी शेमिंग से आत्मविश्वास खोने लगी थीं हुमा कुरैशी, सुहाना-खुशी ने रेस्टोरेंट में सर्व किया खाना

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों ‘तरला’ फिल्म की सफलता का मजा ले रही हैं। फिल्म में उन्होंने फेमस शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई है। हुमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 1:28:21

बॉडी शेमिंग से आत्मविश्वास खोने लगी थीं हुमा कुरैशी, सुहाना-खुशी ने रेस्टोरेंट में सर्व किया खाना

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों ‘तरला’ फिल्म की सफलता का मजा ले रही हैं। फिल्म में उन्होंने फेमस शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई है। हुमा की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। हुमा को मनोरंजन जगत में एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। इस दौरान उन्हें कई फिल्मों में बढ़िया रोल मिले हैं। परंपरागत किरदार निभाने के बजाय हुमा अलग रोल करना ज्यादा पसंद करती हैं, जिनमें एक्टिंग का स्कोप हो।

हुमा ने हाल ही में अपने वजन को लेकर हुई बॉडी शेमिंग के बारे में बात की। ‘तरला’ से पहले हुमा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आई थी। यह फिल्म दो ज्यादा वजन वाली लड़कियों की कहानी थी। एक इंटरव्यू में जब हुमा से इस फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बॉडी शेमिंग के चलते मैं आत्मविश्वास खोने लगी थीं। मुझे लगता है कि इस फिल्म ने मुझे शक्तिशाली बना दिया।

मैं सोचती हूं कि काश ये हिम्मत मेरे पास करिअर की शुरुआत में होती। लोग काफी खराब व्यवहार कर रहे थे। ऐसा व्यवहार करने वालों को जवाब मिलना चाहिए। क्योंकि यहां कोई 20 की उम्र का इंसान अपने घर से दूर करिअर बनाने की कोशिश कर रहा है और दुनिया उसके साथ ऐसा सुलूक कर रही है। ये अच्छा नहीं है।

इस फिल्म के लिए हुमा ने 20 और सोनाक्षी ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म फ्लॉप रही। हुमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘बदलापुर’, ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘बेल बॉटम’, ‘मोनिका: ओ माय डार्लिंग’, ‘लीला’ और ‘महारानी’ जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में दिखीं। अब वह फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

huma qureshi,suhana khan,khushi kapoor,huma body shaming,shahrukh khan,sridevi,the archies movie

‘द आर्चीज’ की टीम ने अलग अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' काफी समय से लाइमलाइट में है। फेमस स्टार किड्स से सजी फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। इस बीच ‘द आर्चीज’ की मेन स्टार कास्ट सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंदा, अदिति सेहगल और वेदांग रैना की कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये सभी मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के एक लोकल रेस्टोरेंट में खाना सर्व करते दिखे। ‘द आर्चीज’ की टीम ने सेलिब्रेशन का नया और अनोखा तरीका तलाशा। शाहरुख खान की बेटी सुहाना व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सहित अन्य कलाकारों ने खाना परोसा। खुशी हाथों में मिठाई लिए हुए हैं।

सुहाना सफेद सलवार सूट लुक से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। अमिताभ बच्चन के दोहेते अगस्त्य नंदा भी एक तस्वीर में लोगों को खाना सर्व करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिकन कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित 'द आर्चीज' के जरिए स्टार किड्स एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं। नवंबर में इस फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार