न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार की ‘मालिक’ में हुई इस हसीना की एंट्री, अनुपम ने टाइम्स स्क्वायर पर किया ‘तन्वी द ग्रेट’ का पोस्टर लॉन्च

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों की कैटेगरी में शुमार हो गए हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 2:42:20

2 News : राजकुमार की ‘मालिक’ में हुई इस हसीना की एंट्री, अनुपम ने टाइम्स स्क्वायर पर किया ‘तन्वी द ग्रेट’ का पोस्टर लॉन्च

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों की कैटेगरी में शुमार हो गए हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं और उनके फैंस के लिए यह किसी गिफ्ट से कम नहीं है। फिलहाल वे अपनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है। अब इसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की एंट्री हो गई। हुमा धांसू डांस नंबर परफॉर्म करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हुमा इससे पहले राजकुमार के साथ ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म में काम करती दिखी थीं।

दोनों एक बार फिर कोलैबोरेट कर रहे हैं लेकिन इस बार हुमा सिर्फ प्रोजेक्ट में हाइलाइट रहेंगी। खास बात यह है कि हुमा फ्री में आइटम नंबर कर रही हैं। कहा जा रहा है कि जैसे ही हुमा ने यह ट्रैक सुना, तो तुरंत डांस नंबर करने की बात कह दी। उन्हें गाने की एनर्जी और बीट्स काफी पसंद आए हैं। वो राजकुमार की परफॉर्मेंस को काफी पसंद करती हैं। साथ ही प्रोड्यूसर जय शेवकरमानी के साथ भी अच्छे रिलेशन हैं। इसलिए बिना किसी फीस के काम करने के लिए हामी भर दी। हुमा ने न सिर्फ शूटिंग के लिए हां कहा है बल्कि फाइनल डे पर शूट कंप्लीट करने के लिए 16 घंटे सेट पर रहीं।

हुमा का कैमियो फिल्म की बड़ी हाइलाइट साबित होगा, जो डांस ड्रामा के साथ ही दोस्ती को भी प्रजेंट करेगा। फिल्म साल 1988 के इलाहाबाद पर बेस्ड है। इसमें राजकुमार ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जैसे पहले न देखे गए हों। इसमें काफी रॉ एक्शन होने वाला है। राजकुमार की पिछली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थी, जिसमें धनश्री वर्मा ने आइटम सॉन्ग से समां बांध दिया था। इसमें लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी थीं। इससे पहले राजकुमार की पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर मूवी ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आया था। दूसरी ओर, हुमा के करिअर की बात करें तो अभी तक उनके खाते में कोई बड़ी फिल्म नहीं है। हालांकि उन्होंने ‘महारानी’ वेब सीरीज से सबका दिल जीत लिया था।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है ‘तन्वी द ग्रेट’, अनुपम खेर कर रहे डायरेक्शन

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘तन्वी द ग्रेट' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस बीच अनुपम ने न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया। इस मौके पर फिल्म में लीड रोल निभा रहीं शुभांगी दत्त भी उनके साथ मौजूद थीं। शुभांगी की यह पहली फिल्म है।

जैसे ही शुभांगी ने फिल्म का पोस्टर वहां बड़ी स्क्रीन पर देखा, वो खुशी से उछल पड़ीं। शुभांगी को फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अनुपम जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। अनुपम ने वीडियो साझा करते हुए उसे कैप्शन दिया, “कुछ भी हो सकता है।”बता दें ये वही लाइन है जो उनके पॉपुलर शो ‘द अनुपम खेर शो' की टैगलाइन थी, जिसमें वो सितारों की जिंदगी की कहानियां बताते थे।

टाइम स्क्वायर पर पोस्टर लॉन्च से पहले 18 जून को मुंबई में भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में करण टेकर, पल्लवी जोशी, ईयन गलैन और शुभांगी दत्त भी हैं। खास बात ये है कि अनुपम इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे, बल्कि वो इसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनुपम ने डायरेक्शन किया हो। साल 2002 में भी उन्होंने ‘ओम जय जगदीश' नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी, जिसमें अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी