न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘हम दो हमारे दो’ का वेडिंग और ‘सूर्यवंशी’ का रोमांटिक सॉन्ग, अहान की ‘तड़प’ का टीजर रिलीज

राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना मंगलवार को लॉन्च हो गया है। गाने का टाइटल वेधा सज्जेया है। ये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 2:07:07

देखें-‘हम दो हमारे दो’ का वेडिंग और ‘सूर्यवंशी’ का रोमांटिक सॉन्ग, अहान की ‘तड़प’ का टीजर रिलीज

राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना मंगलवार को लॉन्च हो गया है। गाने का टाइटल वेधा सज्जेया है। ये एक वेडिंग सॉन्ग है, जिसे बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसमें कृति और राजकुमार की सगाई व शादी की झलक दिखाई गई है। यह जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। गाने को खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है। संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। आवाज रेखा भारद्वाज, वरुण जैन और सचिन-जिगर की है। इसके बोल शेली ने लिखे हैं। गाने में रत्ना पाठक शाह और परेश रावल भी दिख रहे हैं। फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इससे पहले फिल्म का एक और गाना ‘कमली’ लॉन्च हुआ था। फिल्म 29 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

hum do hamare do movie,sooryavanshi movie,tadap movie,Akshay Kumar,ahan shetty,bollywood news in hindi

अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी के नए गाने मेरे यारा...का टीजर रिलीज

फैंस अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर अपना जादू चलाने को तैयार है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में वे रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इसमें अक्षय एक पुलिसवाले का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का नया गाना 'मेरे यारा' का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जब उसकी एक मुस्कान आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर दे...चलिए .. मेरे यारा के साथ रोमांस को संजोएं।’

इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गाने में अक्षय और कैटरीना सी बीच के किनारे नजर आ रहे हैं। जहां अक्षय घुटने के बल बैठ जाते हैं और कैटरीना को प्रपोज करते हैं। यह पूरा गाना बुधवार को लॉन्च हो जाएगा। सूर्यवंशी का पहला गाना 'आइला रे आइला' रिलीज हो चुका है। इसमें अक्षय के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन मस्ती करते हुए दिखे थे। सूर्यवंशी दिवाली के अगले दिन 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

hum do hamare do movie,sooryavanshi movie,tadap movie,Akshay Kumar,ahan shetty,bollywood news in hindi

तड़प फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान

सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। ‘तड़प’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘तड़प’ ट्रेलर रिलीज की पुष्टि करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया है।

तरण ने लिखा कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर कल (27 अक्टूबर 2021) रिलीज होगा… इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। इसमें सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी जैसे चेहरे भी दिखाई देंगे। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर