न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हम दो हमारे दो’ का गाना, ‘सूर्यवंशी’ के गाने का टीजर और प्रभास का पोस्टर आया सामने

दिनेश विजान 'स्त्री' और 'लुका छुपी' जैसी लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 4:13:17

‘हम दो हमारे दो’ का गाना, ‘सूर्यवंशी’ के गाने का टीजर और प्रभास का पोस्टर आया सामने

दिनेश विजान 'स्त्री' और 'लुका छुपी' जैसी लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म 'हम दो हमारे दो' लेकर आ रहे हैं। इसमें राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर और एक गाना रिलीज हुआ था। अब इसका एक और गाना 'कमली' रिलीज हो गया। इस रोमांटिक गाने में राजकुमार और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को जुबिन नौटियाल व दिव्या कुमार ने गाया है। सचिन-जिगर ने इसे कंपोज किया है। गाने में शादी समारोह और सगाई के नजारे दिख रहे हैं। इसमें दिखाया गया है ‍कि राजकुमार और कृति कैसे करीब आते हैं और प्यार में खो जाते हैं। अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रीमियर 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। इसमें परेश रावल, रत्ना पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं। फिल्म में माता-पिता को गोद लेते दिखाया गया है।

5 नवंबर को रिलीज होनी है अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी

कई सुपरहिट फिल्म बना चुके रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सूर्यवंशी है। इसका जोर-शोर से प्रमोशन जारी है। रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ रियलिटी शो का हिस्सा बनकर सूर्यवंशी का प्रचार कर रहे हैं। डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है। इसे दिवाली के एक दिन बाद 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। आज बुधवार को इसके पहले गाने 'अईला रे अईला' का एक धमाकेदार टीजर सामने आया है। इसमें सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी यानि की अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार एक साथ डांस फ्लोर पर दिख रहे हैं। ये गाना एक पार्टी एंथम है। पूरा गाना कल रिलीज होगा। यह गाना अक्षय की ही पुरानी फिल्म 'खट्टा मीठा' के गाने आईला रे आईला का रिक्रिएशन बताया जा रहा है। अक्षय और कैटरीना पर फिल्माया एक रोमांटिक गाना भी जल्द ही रिलीज किया जाना है।

hum do hamare do,sooryavanshi,radheyshyam,teaser,poster,Akshay Kumar,prabhas,bollywood news in hindi

प्रभास के जन्मदिन पर जारी होगा राधेश्याम मूवी का टीजर

साउथ के सुपरस्टार प्रभास 'राधेश्याम' में विक्रमादित्य की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का जन्मदिन था और उस मौके पर विशेष पोस्टर लॉन्च किया गया था। अब प्रभास के जन्मदिन से पहले एक स्पेशल पोस्टर का अनावरण किया गया है। प्रभास कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। वे इस चिंताजनक मुद्रा में भी हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं। विक्रमादित्य का स्पेशल करेक्टर टीजर 23 अक्टूबर को प्रभास के बर्थडे पर रिलीज होगा। टीजर में विभिन्न भाषाओं में सब-टाइटल्स के साथ अंग्रेजी में डायलॉग होंगे। फिल्म 14 जनवरी 2022 को बड़ी स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधेश्याम एक मल्टीलैंग्वेज फिल्म है। यह गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव