न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम दिल दे चुके सनम के 22 साल पूरे, अजय देवगन ने फोटो के साथ जाहिर की भावनाएं

तीन दिग्गज सितारों सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय के अभिनय से सजी फिल्म हम दिल दे चुके सनम को रिलीज हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 6:39:09

हम दिल दे चुके सनम के 22 साल पूरे, अजय देवगन ने फोटो के साथ जाहिर की भावनाएं

तीन दिग्गज सितारों सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय के अभिनय से सजी फिल्म हम दिल दे चुके सनम को रिलीज हुए आज 22 साल पूरे हो गए। इस फिल्म ने 18 जून 1999 को पहली बार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। निर्देशक संजय लीला भंसाली का डायरेक्शन कमाल का रहा और मूवी ने धमाल मचा दिया।

यह 90 के दशक की सफलतम फिल्मों में से एक है। इसके गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। इसका कर्णप्रिय संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था। फिल्मी दीवानों को सलमान और ऐश्वर्या के बीच की कैमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। खास बात है कि यही वह समय था जब दोनों की लव स्टोरी सुर्खियों में थी।

हालांकि इसके बाद हुए किसी विवाद के कारण दर्शकों को दोनों का साथ दोबारा देखने को नहीं मिला। फिल्म में हर कलाकार ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। इसका प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के इंडियन पैनोरमा सेक्शन में भी हुआ था। इसने अलग-अलग मंचों पर कई पुरस्कार हासिल किए।

अजय ने फिल्म के 22 साल पूरे होने के मौके पर इस खास पल को याद करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की है। पहली फोटो में वे भंसाली के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी फिल्म के एक सीन की है, जिसमें वे सलमान और तीसरी में ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन लिखा- हम दिल दे चुके सनम के 22 साल : सलमान, संजय, ऐश और मुझे पता था कि हम एक अतिसंवेदनशील फिल्म बना रहे हैं। लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतिहास बना देंगे। हम्बल। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। उल्लेखनीय है अजय अब इतने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में वे आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर