न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रितिक ने आर्यन के लिए लिखा मोटिवेशनल नोट, कंगना ने साधा निशाना, साजिद को आई वाजिद की याद

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। अब रितिक रोशन खुलकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 8:15:01

रितिक ने आर्यन के लिए लिखा मोटिवेशनल नोट, कंगना ने साधा निशाना, साजिद को आई वाजिद की याद

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। अब रितिक रोशन खुलकर आर्यन के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्यन के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। रितिक ने लिखा कि माई डियर आर्यन। जिंदगी बहुत ही अजीबोगरीब सफर है। यह इसलिए महान है क्योंकि कुछ भी निश्चित नहीं। यह महान है क्योंकि यह आपके सामने मुश्किल परिस्थितियां लाती है लेकिन ईश्वर बहुत दयालु है। ईश्वर हमेशा मजबूत इरादों के लोगों के सामने ही मुश्किल हालात पैदा करता है। तुम जानते हो तुम्हें इसके लिए चुना गया है।

इस सारे अफरातफरी के माहौल के बीच तुम खुद को संभाल सकते हो। और मैं जानता हूं कि तुम ऐसा महसूस भी कर रहे होंगे। क्रोध, भ्रम, लाचारी। आह, नायक को आपके अंदर से बाहर निकालने के लिए आवश्यक सामग्री। लेकिन सावधान रहें, वही तत्व अच्छी बातों का दम घोंट सकते हैं, जैसे दया, करुणा, प्रेम। अपने आप को जलने दो, लेकिन बस इतना ही। गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता, में से यदि आप जानते हैं कि कौनसे हिस्से को अपने पास रखना है और कौनसे हिस्से अनुभव से दूर करने हैं। जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से विकसित हो सकते हैं। मैं तुम्हें एक बच्चे के रूप में जानता हूं और मैं तुम्हें एक आदमी के रूप में भी जानता हूं। इन्हें आत्मसात करो।

आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं। उसे आत्मसात करें। वह आपके उपहार हैं। मुझ पर भरोसा करें। एक समय जब तुम इन सब बातों पर गौर करोगे तो देखना तुम्हें काफी चीजें समझ आएंगी। अगर आपने शैतान की आंखों में झांका है और अपने आपको शांत रखा है। शांत रहें। चीजों को देखें। यही बातें तुम्हारे कल का निर्माण करेंगी। और आने वाला कल उम्मीदों की रोशनी से भरा होगा। लेकिन इसके लिए तुम्हें अंधेरे से गुजरना होगा। शांत रहे और खुद को न खोएं। उम्मीदों की रोशनी पर भरोसा करें, वह सदा से वहां है। ढेर सारा प्यार। 7 अक्टूबर 2021।' हाल ही में रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी आर्यन का पक्ष लिया था।

Hrithik Roshan,aryan khan,shahrukh khan,kangana ranaut,sajid khan,wajid khan,bollywood news in hindi

सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं : कंगना

आर्यन के सपोर्ट में रितिक ने मोटिवेशनल लेटर लिखा। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आर्यन ड्रग केस से जुड़ी पोस्ट करते हुए रितिक पर निशाना साधा है। कंगना और रितिक के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। कंगना ने इस पोस्ट में आर्यन के लिए कुछ बुरा नहीं लिखा बल्कि उनके सपोर्ट में आए लोगों पर हमला बोला है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं… हम गलती करते हैं लेकिन इसे ग्लोरिफाई नहीं करना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको चीजें समझ आएंगी… मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि वह इससे सीखेगा और बेहतर और बड़ा बन सकेगा… अच्छा है जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में गॉसिप न की जाए बल्कि उनको यह अहसास करवाना कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, अपराध है।

Hrithik Roshan,aryan khan,shahrukh khan,kangana ranaut,sajid khan,wajid khan,bollywood news in hindi

पिछले साल दुनिया छोड़ के चले गए थे संगीतकार वाजिद, आज है बर्थ एनिवर्सरी

बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की जोड़ी पिछले साल टूट गई। वाजिद ने महज 42 साल की उम्र में 31 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज गुरुवार (7 अक्टूबर) को उनकी बर्थ एनिवर्सिरी है। वाजिद के भाई साजिद खान ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। वाजिद की फोटो शेयर कर साजिद ने लिखा-जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। वाजिद बॉलीवुड में सलमान खान के काफी करीबी थे।

साजिद-वाजिद ने सलमान की प्यार किया तो डरना क्या मूवी से डेब्यू किया था और बाद में भी उनकी कई फिल्मों में संगीत दिया। दबंग सीरीज की तीनों फिल्मों के गाने साजिद-वाजिद ने ही बनाए थे। इस जोड़ी ने वीर, पार्टनर और वॉन्टेड जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया। वाजिद अच्छे गायक भी थे। वे सिंगिंग रियलिटी शो में जज के रूप में भी दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर