न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने सबा को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, अदिति ने दिखाई शादी की झलकियां

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का शुक्रवार (1 नवंबर) को जन्मदिन था। सबा 39 साल की हो गई हैं। ऋतिक ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 12:41:40

2 News : ऋतिक ने सबा को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, अदिति ने दिखाई शादी की झलकियां

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का शुक्रवार (1 नवंबर) को जन्मदिन था। सबा 39 साल की हो गई हैं। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक डेट्स की फोटो साझा करते हुए सबा को बर्थडे विश किया है। ऋतिक जन्मदिन पर सबा के साथ डेट पर निकले और दोनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया। ऋतिक ने यह झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में ऋतिक, सबा के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने सबा के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सबा, तुम्हें तुम होने के लिए धन्यबाद।”

ऋतिक की इस पोस्ट पर डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी कमेंट किया है। जोया ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं सबा।” इसके साथ ही जोया के भाई फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने भी सबा को हैप्पी बर्थडे बोला है। फैंस ने भी सबा को बधाई दी हैं। बता दें कि ऋतिक लंबे समय से सबा को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया गया है। यहां तक कि सबा, रोशन परिवार की हर खुशी में शामिल होती हैं।

कपल अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर करता रहता है। ऋतिक ने साल 2014 में पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया था। दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके 2 बेटे हैं। ऋतिक की जैसे सुजैन भी मूव ऑन कर चुकी हैं। सुजैन पिछले कुछ समय से अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुजैन गुजरे जमाने के एक्टर संजय खान की बेटी हैं। सुजैन के भाई जायेद खान भी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अदिति-सिद्धार्थ की शादी में पहुंचे थे कमल हासन, मणिरत्नम...

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जलवा बिखेरने वालीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ इसी साल विवाह बंधन में बंधे हैं। ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ फेम अदिति ने इंस्टाग्राम पर मैजिकल ईयर की तस्वीरें शेयर कर झलक दिखाई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी शादी में हमें अपने पिता-माता, हमारे गुरुओं और को-स्टार्स का आशीर्वाद और प्यार मिला। इन लोगों ने न केवल हमें बढ़ते देखा है, बल्कि हमारी जिंदगी में हमारी तरक्की का वे कारण भी बने।

शादी में ऐसे खास लोगों की मौजूदगी हमारे लिए खास रही। हमारे प्यारे मणि सर और हसीनी मैम, लीला अक्का, कमल सर, रंजिनी आंटी और मनियन अंकल, सुधा और जयेंद्र। नामों की लंबी लिस्ट के साथ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “हम अभी खत्म नहीं हुए हैं!” अदिति ने आगे लिखा, “इस शानदार और कभी ना भूल पाने वाले साल के समाप्त होने से पहले हमारे पास शेयर करने के लिए जादू और प्यार है।

तब तक आप सभी को हमारी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी को धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ और अदिति लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। अदिति ने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें शेयर की थी। शादी वानापार्थी स्थित 400 साल पुराने श्री रंगनायक स्वामी मंदिर में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार