न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक रोशन करेंगे ‘कृष 4’ का डायरेक्शन, सुजैन खान ने इस अंदाज में दी बड़े बेटे ऋहान को जन्मदिन की बधाई

फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन (51) ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ रूपहले पर्दे पर एंट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 1:17:37

2 News : ऋतिक रोशन करेंगे ‘कृष 4’ का डायरेक्शन, सुजैन खान ने इस अंदाज में दी बड़े बेटे ऋहान को जन्मदिन की बधाई

फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन (51) ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ रूपहले पर्दे पर एंट्री की थी। ऋतिक का आगाज धमाकेदार रहा और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। तब से ऋतिक आज तक दर्शकों को अपनी शानदार फिल्मों की सौगात दे रहे हैं। इस दौरान ऋतिक की सुपरहीरो इमेज वाली फिल्म ‘कृष’ भी लोगों को खूब पसंद आई। अब तक इसके तीन पार्ट बन चुके हैं और इन सभी पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। पिछले कुछ समय से इसके चौथे पार्ट 'कृष 4' को लेकर खूब खबरें चल रही हैं।

कुछ समय पहले राकेश रोशन ने साफ कर दिया था कि वे इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। तब से ही डायरेक्टर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब ताजा अपडेट ये है कि ऋतिक खुद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। तरण ने आज शुक्रवार (28 मार्च) को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बड़ी खबर...अब ये आधिकारिक हो गया है कि राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर कृष 4 को प्रोड्यूस करेंगे। वहीं ऋतिक रोशन इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।”

हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘कृष 4’ लंबे प्री-प्रोडक्शन के बाद 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। स्क्रिप्ट तैयार है और सुपरहीरो गाथा बनाने का काम प्रगति पर है। फिल्म में ऋतिक लीड रोल में नजर आएंगे। अभी तक फिल्म की दूसरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करेंगे। साल 2003 में आई 'कोई मिल गया' से इस सुपरहीरो फिल्म की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘कृष’ रिलीज हुआ। साल 2013 में कृष-3 भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही।

19 साल के हुए ऋहान रोशन, सुजैन ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा इमोशनल नोट

ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बड़े बेटे ऋहान आज शुक्रवार (28 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 19 साल के हो गए। इस मौके पर सुजैन ने कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई कह रहा है कि ऋहान की शक्ल और कद-काठी काफी हद तक ऋतिक से मिलती है। ये फोटो बचपन से लेकर जवानी तक की हैं। रेहान बचपन में गोल-मटोल गाल के साथ बेहद क्यूट लग रहा है।

सुजैन ने कैप्शन में लिखा, “मेरे स्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...जिस पल तुम मेरी जिंदगी में आए, तुमने मुझे मेरा सबसे मजबूत सेल्फ बनने की शक्ति दी..तुम मेरी दुनिया हो...तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग...सबसे लचीली और मजबूत आत्मा हो और तुम जो कुछ भी करते हो, उसके प्रति तुम्हारी जर्नी तुम्हारे आस-पास की हर चीज और हर किसी को रोशन कर देगी। यही तुम्हारी सुपरपॉवर है। मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बेटे शाइन...तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो..मेरा सत्य का दर्पण और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है...मैं तुमसे शब्दों और अभिव्यक्ति से परे प्यार करती हू।”

गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन को दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। दोनों भाई अपनी मम्मी के ज्यादा करीब हैं। सुजैन अक्सर उनके साथ पार्टी करने जाती रहती है। कई बार तीनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। बता दें ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। उनका साल 2014 में तलाक हो गया। वे दोनों मिलकर बेटों की परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद पिछले कुछ साल से ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद और सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी