एक्टर रितिक रोशन अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर करोड़ों लोगों की धड़कन बने हुए हैं। वर्ष 2000 में कहो ना प्यार है फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रितिक की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। गॉड ऑफ ग्रीक नाम से मशहूर रितिक भी पिछले कुछ सालों से सलेक्टेड मूवीज करने पर जोर दे रहे हैं। ऐसी फिल्में लीक से हटकर होती हैं और इनकी स्टोरी भी अलहदा होती है। रितिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इसी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।
Hey @advani_kiara do you think this is good enough? pic.twitter.com/lBo6uZdqKA
— Hrithik Roshan (@iHrithik) July 29, 2021
रितिक ने ट्विटर पर किया यह ट्वीट
रितिक ने ट्विटर पर जो
ट्वीट किया है, उसमें उन्होंने एक फोटो अपलोड की है। इस ट्वीट के साथ
उन्होंने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को टैग कर मजेदार सवाल पूछा है। उन्होंने
कियारा से पूछा 'Hey @advani_kiara do you think this is good enough?'
फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद सोच में पड़ गए हैं। दरअसल वे सोच रहे हैं कि
रितिक ने कियारा से यह पर्सनल सवाल क्यों पूछा। दोनों के बीच प्रोफेशनल
संबंध है या दोस्ती या फिर कुछ और... खास बात है कि दोनों ने अभी तक किसी
फिल्म में साथ काम नहीं किया है। कहीं ये फोटो रितिक-कियारा की साथ आने
वाली फिल्म की ओर इशारा तो नहीं कर रही है।
फाइटर में इनके साथ जमेगी रितिक की जोड़ी
रितिक
ने पिछले दिनों फिल्म 'फाइटर' का ऐलान किया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट
करेंगे। इसके अलावा रितिक की क्रिश-4 भी पाइपलाइन में है। रिपोर्टों के
अनुसार फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में भी रितिक नजर आएंगे। इस
फिल्म में सैफ अली खान पुलिस का रोल करेंगे। रितिक की पिछली फिल्म वर्ष
2020 के शुरू में आई वॉर थी। दूसरी ओर, कियारा फिलहाल शेरशाह फिल्म में
व्यस्त हैं। साथ ही वे भूल भुलैया-2, जुग-जुग जीयो और शशांक खेतान की अगली
फिल्म में भी नजर आएंगी।














