न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किराए पर दिया लग्जरी अपार्टमेंट, एक्ट्रेस हर महीने देंगी इतने रुपए

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड के रूप में मशहूर ऋतिक रोशन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ की खबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 11:45:29

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किराए पर दिया लग्जरी अपार्टमेंट, एक्ट्रेस हर महीने देंगी इतने रुपए

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड के रूप में मशहूर ऋतिक रोशन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ की खबर सामने आती है तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाएं होती हैं। पिछले दिनों ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं। बढ़िया ओपनिंग के बाद फिल्म को वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जैसी उम्मीद की जा रही थी।

फिलहाल ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद के कारण सुर्खियों में हैं। ऋतिक ने सबा को मुंबई के जुहू इलाके में अपना सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर दिया है। यह 3 बीएचके है और 1000-1300 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यह जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर मन्नत अपार्टमेंट्स (वर्तमान) में स्थित है और 12000 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।

आम तौर पर इसका किराया 1 से 2 लाख रुपए प्रति महीने है, लेकिन सबा को इसके लिए हर महीने 75 हजार रुपए चुकाने होंगे। कुछ डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि इसके लिए 4 अगस्त को ऋतिक ने 1.25 लाख रुपए डिपॉजिट दिया है। हालांकि अभी तक ऋतिक और सबा दोनों ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है। ऋतिक ने अक्टूबर 2020 में इस बिल्डिंग की 18वीं, 19वीं और 20वीं मंजिल पर एक डुप्लेक्स खरीदा था, जिसकी कीमत 97.5 करोड़ रुपए थी।

Hrithik Roshan,actor hrithik roshan,saba azad,actress saba azad,hrithik saba,hrithik saba apartment,sussanne khan,arslam goni

करीब 3 साल से रिलेशनशिप में हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद

बता दें ऋतिक और सबा पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। वे सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से इसकी झलकियां भी शेयर करते हैं। सबा त्योहार सहित रोशन परिवार के खास अवसरों का हिस्सा भी बनती हैं। सबा और ऋतिक के लिंक अप की चर्चा तब शुरू हुई, जब साल 2022 में दोनों को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया। इसके बाद सबा को ऋतिक के परिवार के साथ लंच पर और बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हुए स्पॉट किया जाने लगा।

हालांकि इसके कुछ समय बाद ऋतिक ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। ऋतिक ने साल 2000 में गुजरे जमाने के अभिनेता संजय खान की बेटी और एक्टर जायद खान की बहन सुजैन के साथ शादी की थी। साल 2014 में कपल ने तलाक लेने का फैसला किया। उनके दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं। तलाक के कुछ साल बाद सुजैन ने मॉडल व एक्टर अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू किया, जो अली गोनी के भाई हैं। सुजैन और अर्सलान भी अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह