न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन ने ठुकराई प्रभास ने लपकी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले 650 करोड़

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराया था, जो बाद में 650 करोड़ की कमाई कर इतिहास बन गई। जानें ऋतिक के करियर से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी और उनकी हिट फिल्मों का सफर।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 10:27:31

ऋतिक रोशन ने ठुकराई प्रभास ने लपकी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले 650 करोड़

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने अपनी दमदार एक्टिंग, हैंडसम लुक्स और जबरदस्त डांस से करोड़ों दिलों को जीत लिया है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि वे रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के 25 साल बाद भी ऋतिक का क्रेज़ कम नहीं हुआ है।

अपने करियर में उन्होंने ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ सीरीज, ‘धूम 2’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘सुपर 30’, ‘फाइटर’, ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक ने एक ऐसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसने बाद में बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया?

ऋतिक को ऑफर हुई थी ‘बाहुबली’!

जी हां, हम बात कर रहे हैं एसएस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली’ की। इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त ऋतिक अपने बिज़ी शेड्यूल के कारण फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए और उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया। बाद में यह फिल्म प्रभास के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और पूरे देश में तहलका मचा दिया।

hrithik roshan rejected baahubali,prabhas baahubali film,baahubali box office collection,hrithik vs prabhas,bollywood blockbuster,650 crore movie,baahubali success story,ss rajamouli film,prabhas superhit film,baahubali behind the scenes

बाहुबली ने छापे थे 650 करोड़, प्रभास बने सुपरस्टार

ऋतिक रोशन के इनकार के बाद 'बाहुबली' की किस्मत साउथ एक्टर प्रभास ने बदल दी। इस फिल्म ने न केवल प्रभास को पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इतिहास भी रच दिया। 'बाहुबली' 10 जुलाई 2015 को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज, राणा दग्गुबाती और राम्या कृष्णन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं। लगभग 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'बाहुबली' ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

अब 'वॉर 2' में दिखेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन अब एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, वह भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' में। इस बार फिल्म की कहानी और भी बड़ी और दमदार होगी, क्योंकि इसमें उनके अपोजिट दिखाई देंगे साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही है और इसे 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी