Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वॉर 2’ से सामने आए ऋतिक, कियारा और एनटीआर के धांसू पोस्टर, रितेश की ‘राजा शिवाजी’ में इस एक्ट्रेस की एंट्री

यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई-थ्रिलर फिल्म वॉर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस मूवी को लेकर लगातार खबरें सामने आती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 2:40:21

2 News : ‘वॉर 2’ से सामने आए ऋतिक, कियारा और एनटीआर के धांसू पोस्टर, रितेश की ‘राजा शिवाजी’ में इस एक्ट्रेस की एंट्री

यशराज फिल्म्स (YRF) की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस मूवी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। अब फिल्म से इसके लीड एक्टर्स ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के पोस्टर्स जारी किए गए हैं, जिनमें सभी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सबसे पहले ऋतिक के पोस्टर की बात करते हैं, जो बेहद खास है। इसमें उनका क्लोज-अप दिखाया गया है। वे हाथ में चाकू लेकर सामने देखते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी पर हमला कर रहे हैं। उनकी बढ़ी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान और आंखों में गुस्सा सबका ध्यान खींच रहा है। अब कियारा के पोस्टर पर नजर डालें तो एक्ट्रेस लेडी बॉस के लुक में हैं।

उन्हें ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उनके हाथ में बंदूक है और निशाना लगाने की कोशिश कर रही हैं। उनका दमदार एक्शन अवतार साफ झलक रहा है। जूनियर एनटीआर भी पोस्टर में दमदार लुक में दिखाई दिए। उनके दोनों हाथों में बंदूकें हैं और वे गोलियां चला रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इन पोस्टर्स को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर मेकर्स ने लिखा, “शर्त लगा लो कि आपने ऐसा युद्ध कभी नहीं देखा होगा। चलिए रिलीज की उल्टी गिनती शुरू करते हैं, 'वॉर 2' 50 दिनों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।

14 अगस्त को फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में एक साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” वाईआरएफ के मुताबिक फिल्म नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके व यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। 'वॉर 2' साल 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में काम करने के लिए विद्या बालन ने जताई सहमति

एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म लोगों को पसंद आई। रितेश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' के लिए प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियो संग हाथ मिलाया है। इस फिल्म में रितेश डबल रोल में दिखाई देंगे। खास बात ये है कि डायरेक्शन की कमान भी रितेश ही संभालने वाले हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार मेकर्स ने फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन की एंट्री करा दी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में टीम ने अब विद्या को अहम भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया है। भारतीय इतिहास के सबसे अहम चैप्टर का हिस्सा बनने के लिए विद्या भी बेहद उत्साहित हैं। मूवी करने के लिए विद्या ने बिना देर किए हां कर दी। रितेश भी मूवी के जरिए टेलेंटेड एक्ट्रेस विद्या को डायरेक्ट करने के लिए बेताब हैं। विद्या ने अपना लुक टेस्ट भी फाइनल कर लिया है। वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग का हिस्सा होंगी।

इस मूवी को पैन इंडिया बनाने के लिए मेकर्स ने रितेश और विद्या के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख को भी ऑन बोर्ड लिया है। फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज की जा सकती है। रितेश की पत्नी जेनेलिया अभी ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की सफलता का जश्न मना रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका