न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सबा के साथ 4 साल पूरे होने पर ऋतिक ने ऐसे जताई खुशी, ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस रुक्मिणी ने कहा…

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यारी और..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 12:36:27

2 News : सबा के साथ 4 साल पूरे होने पर ऋतिक ने ऐसे जताई खुशी, ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस रुक्मिणी ने कहा…

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यारी और रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हैं। ऋतिक ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी सबा के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। ऋतिक ने एक खास मौके पर यह पोस्ट शेयर की है। इस कपल को रिलेशनशिप में रहते 4 साल पूरे हो गए हैं। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, “मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी जीना अच्छा लगता है…हैप्पी 4th, पार्टनर।” पहली फोटो दोनों का सेल्फी मोमेंट है, जिसमें ऋतिक, सबा को पीछे से गले लगाते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक फोटो में दोनों केक काटते हुए नजर आते हैं। एक और फोटो में सबा, ऋतिक से बच्चे की तरह लिपटी हुई नजर आ रही हैं। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो गई। बता दें ऋतिक और सबा को अक्सर कई इवेंट्स, बर्थडे पार्टीज, फैमिली गेट-टुगेदर और वेकेशन पर साथ देखा जाता है। बता दें ऋतिक की शादी साल 2000 में एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान के साथ हुई थी। हालांकि साल 2014 में दोनों की राहें जुदा हो गईं। उनके दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं।

भले ही ऋतिक-सुजैन का तलाक हो चुका है, लेकिन वे बेटों की परवरिश के लिए साथ हैं। दूसरी ओर तलाक के बाद सुजैन भी एक्टर व मॉडल अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। ऋतिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म हाल ही रिलीज हुई 'वॉर 2' थी। इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी थे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सबा खुद एक सिंगर और एक्ट्रेस हैं और हाल ही में उन्हें ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ मूवी में सोनी राजदान के साथ देखा गया था। ऋतिक अक्सर सबा के प्रोजेक्ट्स के लिए उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं।

‘कांतारा’ हमारी पूरी टीम के लिए एक विशेष फिल्म रही है : रुक्मिणी वसंत

कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा : चैप्टर 1' लंबे समय से खबरों में है। आखिरकार आज गुरुवार (2 अक्टूबर) को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें ऋषभ के साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत हैं। मुंबई में आयोजित फिल्म की प्रमोशनल इवेंट में रुक्मिणी ने अपनी भावनाओं को साझा किया। रुक्मिणी ने कहा कि सबसे पहले मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप ‘कांतारा’ का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ हैं। यह बहुत खास है और मुझे बेहद खुशी हो रही है।

‘कांतारा’ हमारी पूरी टीम के लिए एक विशेष फिल्म रही है। मैं गर्व और खुशी से कह सकती हूं कि मेरे शुरुआती कदम ‘कांतारा’ जैसी फिल्म के साथ हैं। जैसा कि हमारे मेकिंग वीडियो में सर ने कहा था – यह सिर्फ सिनेमा नहीं, यह हमारे लिए एक शक्ति है। मैं सर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इस शक्ति का एक छोटा हिस्सा बनने का मौका दिया।

और मैं यही कहूंगी कि हम सब इस शक्ति को महसूस कर सकते हैं। बता दें फिल्म में रुक्मिणी ने ‘कणकवती’ का किरदार निभाया है, जिसमें शक्ति और सौंदर्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उनका यह रोल कहानी में एक अलग तीव्रता लाता है। सोशल मीडिया पर उनकी स्क्रीन प्रजेंस और ऑथेंटिसिटी की खूब चर्चा हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह